OMG! दिन-रात महिला का लेफ्ट वाला ब्रेस्ट सूंघा करता था डॉगी, और एक दिन पता चला खौफनाक सच

Published : Jul 04, 2023, 05:34 PM ISTUpdated : Jul 05, 2023, 10:35 AM IST
Yorkshire viral

सार

इस डॉगी को महिला ने साल 2019 में एक शेल्टर होम से अडॉप्ट किया था। किसी ने उस डॉगी को वहां छोड़ दिया था। बार-बार डॉगी जब उनके ब्रेस्ट को सूंघता तब उन्हें अजीब लगता। कई बार तो उसकी इस हरकत की वजह से उन्हें शर्मिंदा भी होना पड़ा था।

ट्रेंडिंग डेस्क : घर में डॉगी रखना बहुत से लोगों का शौक होता है। कुछ लोगों को तो अपने इस पेट से इतना लगाव होता है कि वे हर पल उसे अपने साथ रखते हैं। यहां तक की सोते वक्त भी उसे अपने पास ही सुलाते हैं। कुत्ता सबसे वफादार जानवर माना भी जाता है। क्योंकि वह अपने मालिक के लिए कुछ भी करने को तैयार रहता है। कई ऐसी खबर सुनने को मिलती है, जब मालिक पर आने वाली मुसीबत को कुत्ता पहले ही भांप लेता है और उसकी जान बचाता है। अब ऐसा ही एक मामला आया है ब्रिटेन (Britain) के यॉर्कशायर (Yorkshire) से...जहां की एक महिला ने अपने कुत्ते की अजीबोगरीब हरकत शेयर की, हालांकि इसकी वजह से उसकी जान बच गई। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला...

लेफ्ट ब्रेस्ट को सूंघा करता था डॉगी

36 साल की महिला जिसका नाम क्लेयर चर्चिल है, यॉर्कशायर की रहने वाली है। उसने यॉर्कशायर लाइव को एक इंटरव्यू दिया और अपने पेट का शुक्रिया अदा करती दिखी। उसने बताया कि आज अगर वह जिंदा है तो उसका श्रेय उसके डॉगी को जाता है। महिला ने बताया कि उसका डॉग दिन-रात लगातार उसके लेफ्ट ब्रेस्ट को सूंघा करती थी। डॉगी की इस हरकत से क्लेयर तंग आ गई थीं। उन्हें लगता कि उनका डॉगी अश्लील हो गया है लेकिन जब उन्होंने डॉक्टर को दिखाया तो पता चला कि जिस ब्रेस्ट का उनका डॉग सूंघता है, उसमें कैंसर (Cancer) था। जिसके बाद वह हैरान रह गई।

शेल्टर होम के दरवाजे से लाई थी डॉग

क्लेयर ने बताया कि साल 2019 में Jack Russell chihuahua की क्रॉस ब्रीड हॉली को उन्होंने अडॉप्ट किया था। उसे शेल्टर होम के दरवाजे पर कोई छोड़कर चला गया था। जब डॉगी ने इस तरह की हरकत की तो वह परेशान हो गई लेकिन कुछ ही समय बाद महिला के लेफ्ट ब्रेस्ट में कैंसर डिटेक्ट हुआ। उसके ब्रेस्ट में एक लंप पाया गया। जब जांच करवाई तो वह कैंसर निकला। क्लेयर समझ गई थी कि उसकी डॉगी हमेशा उसे कैंसर के प्रति आगाह करती थी।

ब्रेस्ट को नोचता था डॉगी

क्लेयर ने बताया कि जब-जब हॉली उसके ब्रेस्ट को सूंघती तो वह उसे नोंचने लगी। किसी के सामने भी वह यही हरकत किया करती थी। कई बार तो उसकी हरकत की वजह से क्लेयर को शर्मिंदा भी होना पड़ता था। हालांकि, जब ब्रेस्ट कैंसर का पता चला तब वह समझ गई कि उसके कुत्ते का इशारा क्या था। उसने तुरंत डॉक्टर से मिलकर पता किया और बता चला कि उसके लेफ्ट ब्रेस्ट में संतरे जितने आकार का ट्यूमर है। समय रहते उसका इलाज हो पाया और वह अब स्वस्थ है। क्लेयर अपनी इस स्टोरी को शेयर कर रही है, ताकि लोग अवेयर हो सकें।

इसे भी पढ़ें

इंटरनेट पर अपनी 'डर्टी पिक्चर' शेयर करती थी बायोलॉजी टीचर, स्टूडेंट के पिता ने देखा तो उड़ गए होश, फिर...

 

हे भगवान ! PUBG खेलते-खेलते हिंदुस्तानी युवक पर आया दिल,पाकिस्तान से नोएडा आ गई चार बच्चों की मां

 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल