अरे गुरु ! आइसक्रीम में मिला दिया रजनीगंधा, गुटखा प्रेमी युवक ने यूं बदला स्वाद

Published : Jul 20, 2023, 03:53 PM ISTUpdated : Jul 20, 2023, 03:54 PM IST
 Rajnigandha Flavor Ice Cream

सार

गुटखा प्रेमियों के सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। यह रजनीगंधा फ्लेवर आइस्क्रीम का वीडियो है। इसे इस तरह बनाया गया है कि गुटखे का पूरा स्वाद ही बदल जाए। इस वीडियो पर कई यूजर्स ने मजेदार कमेंट्स किए हैं।

वायरल डेस्क : सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक वीडियो आए दिन वायरल होते रहते हैं। इनमें से कुछ हमें हंसने पर मजबूर कर देते हैं। अब एक वीडियो गुटखा प्रेमियों के लिए वायरल (Viral Video) हो रहा है, जिसमें एक शख्स रजनीगंधा को आइसक्रीम के साथ मिक्स कर उसका स्वाद ही बदल देता है। वह खुद भी इसे चखता है और दोस्तों को भी चखाता है। यह रजनीगंधा फ्लेवर वाला आइसक्रीम (Rajnigandha Flavor Ice Cream) का वीडियो गुटखा लवर्स को जरूर पसंद आएगा।

रजनीगंधा फ्लेवल आइसक्रीम

गुटखा खाने वाले उस पर लिखी चेतावनी को इग्नोर कर हर दिन कई-कई पैकेट्स गुटखा खा जाते हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा यह वीडियो उनके मुंह का स्वाद बदल सकता है। इस वायरल वीडियो में एक शख्स आइसक्रीम में रजनीगंधा (Rajnigandha) मिलाते हुए देखा जा रहा है। उसने सबसे पहले गुटखे का एक पैकेट खोला और उसमें 'पास-पास'माउथ फ्रेशनर मिला देता है। इसके बाद नापकर कुछ मात्रा दूध में इसे मिलाकर आइसक्रीम बनाने वाली प्लेट पर गुटखा और दूध मिक्स कर देता है। जब आइसक्रीम बनकर तैयार हो जाता है तो वह उसके ऊपर से कैरामेल डाल देता है और इसके बाद इसे सर्व करता है।

 

 

वायरल वीडियो देख हैरान रह गए लोग

सोशल मीडिया जब रजनीगंधा फ्लेवर वाली आइसक्रीम का वीडियो वायरल हुआ तो इसे देखने वाले हैरान रह गए। उन्होंने अब तक ऐसा फ्लेवर न कभी सोचा था और ना ही देखा था। हर कोई सोचने लगा भला इसका स्वाद कैसा होगा। इस वीडियो पर धड़ाधड़ कमेंट्स की बौछार भी हुई है। कुछ लोगों ने इसपर कमेंट करते हुए कहा- 'लगता है दुनिया का अंत नजदीक आ गया है।' तो कुछ ने लिखा- 'अब रजनीगंधा चबाने के साथ आइसक्रीम के स्वाद का भी आनंद लें।' वहीं, एक शख्स ने लिखा- 'चलो कम से कम अब गुटखा खाकर थूकने की बजाय लोग आइसक्रीम के साथ उसे निगल तो जाएंगे।'

इसे भी पढ़ें

VIDEO: लाइव परफॉर्मेंस में हारमोनियम, सितार-गिटार के साथ एके-47 लेकर बैठता है सिंगर, बीच शो में करता है फायरिंग

 

कौन है ये महिला जो डोनेट कर चुकी है अपना 10 हजार लीटर ब्रेस्ट मिल्क

 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

आवाज कांपी-भर आईं आंखें, जब ज़ोमैटो डिलीवरी बॉय को पता चली केक की असली कहानी
16 साल बाद मिला 2010 में ऑर्डर किया हुआ अनोखा सामान, रिएक्शन वायरल