इंसानों की तरह ही चलते हैं पेड़-पौधे, यकीन न हो तो खुद देख लीजिए Video

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में फॉसिल रिकॉर्ड का एक नजारा कैद हुआ है। इस वीडियो को जिसने भी देखा, हैरान रह गया। यह वीडियो जंगल में रिकॉर्ड किया गया है। इसमें पेड़-पौधों को मूवमेंट करते देखा जा रहा है।

Satyam Bhardwaj | Published : Jul 21, 2023 7:31 AM IST

वायरल डेस्क : अभी तक हम और आप यही जानते हैं कि पेड़-पौधे भी हमारी तरह सांस लेते हैं। लेकिन अगर हम आपसे कहें कि पेड़-पौधे हमारी तरह ही चलते-फिरते भी हैं तो? आप यकीन नहीं करेंगे और आपको लगेगा हम मजाक कर रहे हैं। जी नहीं, न तो यह मजाक है और ना ही हम झूठ बोल रहे हैं, क्योंकि जिस तरह इंसान चलते हैं, पेड़-पौधे भी एक-जगह से दूसरी जगह जानते हैं। इससे जुड़ा एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल (Viral Video) हो रहा है।

क्या पेड़-पौधें भी चलते हैं

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में फॉसिल रिकॉर्ड का एक नजारा कैद हुआ है। इस वीडियो को जिसने भी देखा, हैरान रह गया। यह वीडियो जंगल में रिकॉर्ड किया गया है। इसमें पेड़-पौधों को मूवमेंट करते देखा जा रहा है। ये पेड़ छांव से धूप की ओर वॉक करते हुए दिखाई दे रहे हैं। चलते समय पेड़ अपनी जड़ों को हवा में छोड़ते हैं। कहा जा रहा है ये पेड़ हर दिन ठीक उसी तरह चलते हैं, जैसा हम और आप चलते हैं।

रोज-रोज चलते हैं पेड़-पौधे

पुराजीवविज्ञानी (Paleobiologists) यानी पेड़-पौधों का अध्ययन करने वाले भी इस बात से सहमत हैं कि पेड़-पौधे भी चलते हैं। उनका कहना है कि पेड़ों के चलने की प्रक्रिया में एक-दो नहीं बल्कि कई साल लगते हैं। कुछ पेलियोबायोलॉजिस्ट्स यह भी मानते हैं कि पेड़ हर दिन दो से तीन सेंटीमीटर तक चलते-फिरते हैं। इसी वजह से पेड़-पौधे एक जगह से दूसरी जगह पहुंच जाते हैं।

पेड़ों के चलने का वीडियो

 

 

पेड़ों को चलते देख हर कोई हैरान

सोशल मीडिया पर जब यह वीडियो वायरल हुआ तो हर कोई हैरान रह गया। कई लोगों ने तो इसे चमत्कार माना। वहीं, एक शख्स ने दावा किया कि उसने भी एक बार पेड़ों को चलते हुए देखा है। उसका दावा है कि 'पेड़ सिर्फ चलते ही नहीं बल्कि बातचीत भी करते हैं।'

इसे भी पढ़ें

लड़की-शेर और एक थाली में खाना, तस्वीर देख नहीं हो रहा यकीन

 

चोंच में प्लास्टिक बोतल लेकर डस्टबिन ढूंढता दिखा कौआ, बेजुबान ने ऐसे दी इंसानों को सीख

 

 

Share this article
click me!