OMG ! 603 दिन तक फाइव स्टार होटल में रहा, खाया-पिया मौज किया लेकिन बिल दिया जीरो, जानें क्यूं...

Published : Jun 21, 2023, 12:23 PM ISTUpdated : Jun 21, 2023, 02:30 PM IST
Hotel

सार

होटल के मैनेजर का आरोप है कि इस धोखाधड़ी में होटल का कुछ स्टाफ भी उस शख्स से मिला हुआ है। फरार शख्स और होटल के कुछ कर्मचारियों पर केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

ट्रेंडिंग डेस्क : दिल्ली में एक फाइव स्टार होटल में ऐसा मामला आया है, जिसने हैरान करके रख दिया है। एक शख्स इस होटल में करीब दो साल तक बिना बिल चुकाए आराम से मजे लेकर रहता रहा लेकिन जब बिल चुकाने की बारी आई तो रफूचक्कर हो गया। जानकारी के मुताबिक, यह शख्स बिना पेमेंट किए होटल में दो साल तक ठहरा रहा लेकिन बिल देने की बारी आई तो चूना लगाकर भाग निकला। होटल के मैनेजर ने उसपर धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। उनका आरोप है कि इस मामले में होटल का कुछ स्टाफ भी उससे मिला हुआ है। फिलहाल, फरार शख्स और होटल के कुछ कर्मचारियों पर केस दर्ज कर लिया गया है।

बिना बिल दिए फाइव स्टार होटल में रहा शख्स

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अंकुश दत्ता नाम का एक शख्स 30 मई, 2021 को दिल्ली के एरोसिटी में रोजेट होटल (Roseate Hotel) में स्टे करने आया था। पहले एक दिन का कमार बुक करवाया और बाद में बुकिंग बढ़ाता गया। 22 जनवरी, 2023 को वह बिना बिल दिए ही होटल से रफूचक्कर हो गया। वह कुल 603 दिन यानी करीब दो साल तक होटल में रहा। इतने दिन का बिल 58 लाख रुपए आया है।

होटल को चूना लगा भाग निकला

होटल के मैनेजर विनोद मल्होत्रा ने IGI एयरपोर्ट पुलिस स्टेशन पर उसके खिलाफ FIR दर्ज करवाया है। होटल के फ्रंट ऑफिस में काम करने वाले प्रेम प्रकाश और दूसरे कर्मचारियों पर भी केस रजिस्टर करवाया गया है। मैनेजर का कहना है कि होटल फ्रंट ऑफिस का पूरा काम प्रेम प्रकाश के अंदर ही चलता था। पेमेंट का काम भी वही देखता था। उसी ने अंकुश के साथ मिलकर यह गड़बड़ी की है। इसमें होटल के अन्य स्टाफ भी मिले हुए हैं। विनोद मल्होत्रा ने बताया कि गेस्ट अंकुश ने प्रेम को मोटी रकम देकर ऐसा करवाया होगा। प्रेम ने अंकुश से पैसे लिए और होटल के कंप्यूटर में इंस्टॉल सॉफ्टवेयर में छेड़छाड़ कर उसके रिकॉर्ड को ही डिलीट कर दिया है।

होटल का स्टाफ ने की फ्रॉड शख्स की हेल्प

मैनेजर ने बताया कि होटल का अपना कंफ्यूटर और अपना सॉफ्टवेयर है। इसी पर किसी गेस्ट की पेमेंट और डिटेल्स का हिसाब रखा जाता है। जब होटल वालों ने इस कंफ्यूटर को चेक किया तो फ्रॉड गेस्ट की डिटेल्स नहीं मिली। फ्रंट ऑफिस के कर्मचारी भी ठीक तरह से जवाब नहीं दे पाए। फिलहाल पुलिस धोखाधड़ी के मामले की जांच कर रही है।

इसे भी पढ़ें

Watch Video : दुनिया ही नहीं यह अंडा भी है गोल, कीमत इतनी कि उड़ जाएंगे होश

 

3 करोड़ की गाड़ी, 61 लाख की ड्रेस...10 साल की लड़की के गजब हैं ठाठ-बाट

 

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

दूसरी मंजिल पर सो रही लड़की का चुराया हार, CCTV में कैद हुआ चोर का जुगाड़
बाइक पर पत्नी ने 27 सेकेंड में पति को जड़े 14 थप्पड़, देखें Viral Video