ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक ऐसा अंडा मिला है, जिसे देखकर एक बार तो आपको लगेगा कि यह चॉकलेट में डूबी हुई कोई गेंद है। इस अंडे की कीमत काफी ज्यादा है। सोशल मीडिया पर इस अंडे को देखने के बाद गजब के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं। 

वायरल डेस्क : आपने 'अंडे का फंडा' वाला गाना तो सुना ही होगा। कई विज्ञापन भी इस पर बन चुके हैं। अंडा खाना बहुत से लोगों को पसंद भी आता है। हालांकि, अंडा मुर्गी का अंडा ज्यादा महंगा नहीं होता है। आजकल तो 10 रुपए के अंदर ही ही अंडा आप खरीद सकते हैं। इससे कई डिश भी बनते हैं। लेकिन अब एक अंडा ऐसा मिला है, जो करोड़ों में से एक है। अपनी साइज, अपने आकार और बाकी चीजों को लेकर सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

यह अंडा अंडाकार ही नहीं है

ऑस्ट्रेलिया (Australia) में किस्मत से एक बेहद ही दुर्लभ अंडा मिला है। सुपरमार्केट में यह अंडा मिला है। यह इतना खास है कि करोड़ों में से एक बताया जा रहा है। सबसे बड़ी बात कि यह अंडा अंडाकार ही नहीं है। यह अंडा पूरी तरह गोल है। करोड़ों में से एक बार ही इस तरह का अंडा देखने को मिलता है।

यह अंडा गोल है

मीडिया पर्सन जैकलीन फेलगेट ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस यूनिक अंडे की फोटो शेयर की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह अंडा ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में एक सुपरमार्केट से पाया गया। इस पोस्ट से पता चलता है कि जैकलीन ने खुद ही यह अंडा खरीदा लेकिन जब उन्होंने इसे देखा तो हैरान रह गईं। अपनी पोस्ट में उन्होंने लिखा- ‘यह अंडा मेरा नहीं है, यह इतना रैंडम है कि मुझे लगा आपके साथ शेयर करूं। अंडों के कार्टन में मुझे ये राउंड वाला एग मिला है। गूगल पर सर्च किया तो पता चला कि करोड़ों में से एक बार ही गोल अंडा बनता है। इससे पहले मिला गोल अंडा 78 हजार रुपए में बेचा गया था।’

View post on Instagram

गोल अंडा देख यूजर्स का रिएक्शन

इस पोस्ट पर जबरदस्त कमेंट्स आ रहे हैं। इस अंडे को एक बार देखकर तो यही लगता है कि यह चॉकलेट में डूबी हुई कोई गेंद है। एक यूजर ने कमेंट किया कि आखिर कौन इस अंडे को 78,000 रुपए में खरीद सकता है। वहीं, एक यूजर ने यहा कि उसके पास भी गोल अंडा था लेकिन वह खा गया। क्योंकि उसे नहीं पता था कि यह इतना कीमती है। कई यूजर्स ने भी इस पर हैरानी जताई। एक ने तो कहा है कि अब वह इस तरह के अंडे की तलाश कर रही है, जैसे ही मिलेगी, वह तुरंत बेच देगी।

इसे भी पढ़ें

3 करोड़ की गाड़ी, 61 लाख की ड्रेस...10 साल की लड़की के गजब हैं ठाठ-बाट

Watch Video : बेड को ही इस शख्स ने बना दिया स्विमिंग पूल, बिजली बिल बचाने निकाला गजब का जुगाड़