
ट्रेंडिंग डेस्क : ट्रॉली बैग यानी व्हील सूटकेस का ट्रेंड काफी चल रहा है। बस, ट्रेन या फ्लाइट हर जगह सफर के दौरान यह बैग काफी कॉमन होता है। इसमें सामान रखने के लिए अच्छा खासा स्पेस होता है और पहिए लगे होने के चलते इसे ले जाना भी आसान होता है। इतना ही नहीं ट्रॉली बैग काफी स्टाइलिश भी होते हैं, जो आपको अलग ही लुक देते हैं। हालांकि, एक शहर में इस कंफर्टेबल व्हील सूटकेस बैग पर बैन ( Wheel Suitcase Ban) लगा दिया गया है। अब इस शहर में ट्रॉली बैग के साथ दिखने पर भारी-भरकम जुर्माना ठोंक दिया जाएगा। इसका कारण भी काफी हैरान करने वाला है। आइए जानते हैं कहां ट्रॉली बैग ले जाना अपराध बन गया है।
इस शहर में नहीं ले जा सकते ट्रॉली बैग
यूरोपियन कंट्री क्रोएशिया का डुब्रॉवनिक (Dubrovnik, Croatia) शहर काफी खूबसूरत है। यह शहर काफी पुराना है और यहां की इमारतें, सड़कें और बाकी के स्ट्रक्चर प्राचीनता को खुद में समेटे हुए है। हर साल बड़ी संख्या में टूरिस्ट इस शहर की खूबसूरती देखने आते हैं। अब जहां इतने लोग आएंगे, वहां उतने ही ट्रैवल बैग्स भी आएंगे। ट्रेंड के चलते ट्रॉली बैग की संख्या भी ज्यादा होगी। हालांकि, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, डुब्रॉवनिक प्रशासन ने पहियों वाले सूटकेस यानी ट्रॉली बैग पर बैन (Wheel Suitcase Ban Dubrovnik) लगा दिया है।
ट्रॉली बैग पर क्यों लगा बैन
इस शहर में व्हील सूटकेस पर बैन लगाने के पीछे का कारण काफी हैरान कर देने वाला है। बता दें कि शहर में कई गलियां और सड़कें ऐसी हैं, जो पत्थर से बनी हैं और प्राचीन नजर आती हैं। जब टूरिस्ट यहां आते हैं तो वे अपना बैग लेकर इन सड़कों पर चलते हैं। पहियो वाला बैग सड़क पर चलते समय काफी शोर करता है। रात में यह शोर और ज्यादा हो जाता है, जिससे यहां रहने वाले सही तरह से सो नहीं पाते हैं। इसी असुविधा की शिकायत लोकल लोगों ने प्रशासन ने की। जिसका समाधान प्रशासन ने इन बैग्स पर प्रतिबंध लगाकार निकाला है।
इस शहर में व्हील सूटकेस लाने पर लगेगा जुर्माना
डुब्रॉवनिक के मेयर मैटो फ्रैंकोविक ने यह नया नियम लागू भी कर दिया है। अब शहर में अगर कोई नियम के खिलाफ जाकर ट्रॉली बैग लेकर चलता दिखाई देता है तो उस पर 23,000 रुपए का जुर्माना लगाया जाएगा। 'रिस्पेक्ट द सिटी' मुहिम के तहत यह जुर्माना लगाया जाएगा। रिपोर्ट यह भी मिल रही है कि इसी साल नवंबर से यह भी नियम आ सकता है कि शहर के बाहर ही सामान जमा करना पड़े।
इसे भी पढ़ें
दुनिया का अनोखा शहर, जहां Kiss करने से झक्कास हो जाती है लव लाइफ !
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News