Viral Video: बीच सड़क पर लड़ पड़ दो देश भक्त, एक दूसरे की जमकर की पिटाई, बैकग्राउंड में बज रहा था ये गाना

Published : Apr 23, 2023, 10:56 AM ISTUpdated : Apr 23, 2023, 10:57 AM IST
nehru gandhi fight video

सार

सड़क पर लोग तिरंगा लिए गुजरते रहते हैं और पीछे ‘आपस में प्रेम करो देश प्रेमियों’ गाना सुनाई देता है। गाने के बोल के उलट सड़क पर ये दो शख्स एक दूसरे से जमकर लड़ते हैं।

वायरल डेस्क. सड़क पर लड़ाई झगड़े के वीडियो आपने देखे होंगे पर ऐसा वीडियो शायद नहीं देखा होगा। इस वायरल वीडियो में दो लोग बीच सड़क पर जमकर झगड़ पड़ते हैं। इसमें से एक शख्स नेहरू टोपी लगाए दिखता है तो दूसरा धोती में नजर आता है। दोनों के बीच जमकर हाथापाई होती है, जिसे देख लोग कहते हैं कि क्या बीच सड़क पर नेहरू-गांधी लड़ पड़े हैं? 

दरअसल, वायरल वीडियो 26 जनवरी या 15 अगस्त का दिखाई पड़ता है। सड़क पर लोग तिरंगा लिए गुजरते रहते हैं और पीछे ‘आपस में प्रेम करो देश प्रेमियों’ गाना सुनाई देता है। गाने के बोल के उलट सड़क पर ये दो शख्स एक दूसरे से जमकर लड़ते हैं। आखिर में नेहरु टोपी वाला शख्स धोती वाले शख्स को थप्पड़ मार देता है, जिसके बाद धोती वाला शख्स डांस करने लगता है। बता दें कि इस वायरल वीडियो को HasnaZarooriHai नाम के ट्विटर हैंडल से शेयर किया गया, जिसे 10 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वायरल वीडियो पर एक शख्स ने लिखा, ‘ये बेहद शांतीपूर्ण लड़ाई है।’ देखें वीडियो…

 

 

अन्य ट्रेंडिंग आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें…

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

हरियाणा बैंक्वेट हॉल में वॉशरूम के साइन बोर्ड पर शिवाजी महाराज और रानी पद्मिनी की तस्वीरें, विवाद-WATCH
लड़की ने बच्चों को बचाने के लिए लिफ्ट के दरवाज़े बंद किए, देखिए दिल दहला देने वाला CCTV