
नई दिल्ली। वैलेंटाइन वीक शुरू हो चुका है और प्यार के इस पर्व के बीच तरह-तरह के ड्रामे भी नजर आने लगे हैं। स्कूल-कॉलेज के स्टूडेंट्स हों या युवक-युवतियां उनके अंदर का लैला मजनूं वाला प्यार कुलाचें मारने लगा है। अपने इश्क का इजहार करने के लिए अलग-अलग तरह की हरकतें कर रहे हैं, जिससे वे अपना वैलेंटाइन डे मना सकें।
सोशल मीडिया पर इश्क के इजहार और उसे स्वीकार करने का मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का स्कूल ड्रेस में जा रही लड़की को बीच सड़क पर रोकता है और प्रेम प्रदर्शित करते हुए गुलाब का फूल देता है। दोस्तों के साथ खड़े लड़के के पास लड़की आती तो है, मगर जरा भाव खाती है। थोड़ी आनाकानी के बाद लड़की गुलाब का फूल लड़के के हाथ से ले लेती है।
स्कूल-कॉलेज वाली दोस्ती और फिर प्यार
यह वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया गया है और लोग इसे लाइक करते हुए शेयर कर रहे हैं। यूजर इस वीडियो को देखकर शुरुआती स्कूल-कॉलेज वाली दोस्ती और बाद में उसके लव स्टोरी में बदलने के सिलससिले से जोड़ते हुए लव इंप्रेशन दे रहे हैं। कुछ यूजर तो इमोशनल होकर अपनी यादें और भावनाएं भी शेयर कर रहे हैं। वहीं, पहले लड़की और बाद में लड़के के रिएक्शन को भी लोग खूब पसंद कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें: जानिए सबसे महंगा गुलाब और उसकी कीमत के बारे में, इस दाम में गर्लफ्रेंड को गिफ्ट कर सकते हैं आलीशान महल और कार
गर्लफ्रेंड को सूटकेस में ले जा रहा था पकड़ा गया
हाल ही में एक और दिलचस्प वीडियो वायरल हुआ था, जिसे कर्नाटक के मणिपाल शहर का बताया जा रहा था। यहां एक छात्र अपनी गर्लफ्रेंड को हॉस्टल से निकालने के लिए उसे सूटकेस में छिपा लेता है। जब वो सूटकेस को हॉस्टल से बाहर ले जा रहा था, तभी गेट पर गार्ड उसे रोक लेता है और सूटकेस चेक कराने को कहता है। हालांकि, लड़का पहले आनाकानी करता है, मगर दबाव पड़ने पर जब वह सूटकेस की जांच कराता है तो उसमें से जिंदा लड़की निकलती देखकर वहां खड़ा हर शख्स चौंक जाता है। बाद में उस लड़के और लड़की को उनके घर भेज दिया जाता है और हॉस्टल प्रबंधन उन्हें सस्पेंड कर देता है।
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News