श्रमिक ने माइकल जैक्सन के स्टेप्स पर दिखाए गजब डांस मूव्स, अभिनेता शाहिद कपूर भी हो गए 'घायल'

Published : Jul 21, 2022, 11:59 AM ISTUpdated : Jul 21, 2022, 12:06 PM IST
श्रमिक ने माइकल जैक्सन के स्टेप्स पर दिखाए गजब डांस मूव्स, अभिनेता शाहिद कपूर भी हो गए 'घायल'

सार

एक निर्माणाधीन साइट पर युवक श्रमिक साथियों के बीच डांस मूव्स दिखाता है। उसका डांस सच में इतना बेहतरीन है कि बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर को भी रिएक्शन देना पड़ा। यह वीडियो 90 हजार से अधिक बार देखा गया है। 

मुंबई। सोशल मीडिया अपने आप में ब्रम्हांड से कम नहीं। यहां यूजर्स के लिए एक से एक विभिन्न तरह की सामग्री भरी पड़ी है और अक्सर यह पुरानी होकर वापस लौट आती है, फिर भी यूजर्स का खुश कर जाती है। ऐसा ही पुराना वीडियो माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर वायरल हो रहा है, जिसे यूजर्स काफी पसंद कर रहे हैं। 

दुनियाभर में एक से एक कई प्रतिभाशाली लोग हैं, जो अक्सर अनोखे और हैरान करने वाले काम कर जाते हैं। ऐसे में शिक्षक, अधिकारी और श्रमिक का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे अपने रूटीन काम के बीच कुछ अलग कर जाते हैं। इस पर बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने भी रिएक्शन दिया है। 

 

 

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक निर्माणाधीन साइट पर कंस्ट्रक्शन वर्कर बेहतरीन डांस कर रहे हैं और उनका यह शानदार डांस मूव्स का वीडियो ट्विटर पर सुर्खियां बटोर रहा है। यह शख्स अपने डांस में माइकल जैक्सन के स्टेप्स फॉलो कर वहां मौजूद लोगों को चौंका देता है। इस बंदे का यह वीडियो बेहद ही शानदार है और इसे एक बार देखने से मन नहीं भरता। वहां, आसपास बैठे लोग लगातार उसकी हौसला अफजाई कर रहे हैं और तालियां बजा रहे हैं। 

शाहिद ने लिखा- टैलेंट यूं ही चमकता रहेगा, आप इसे कम नहीं कर सकते
माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर पोस्ट हुए इस वीडियो में देखा जा सकता है कि श्रमिक एक छड़ी के साथ मूनवॉक डांस स्टेप्स फॉलो करता है। इसके बाद जल्द ही वह लिंबो डांस स्टेप्स फॉलो करने लगता है। उसके बेहतरीन डांस मूव्स और शरीर का लचीलापन लोगों को हैरान कर देता है। कभी यह पूरी तरह जमीन पर गिर जाता है और फिर धीरे-धीरे रोबोट की तरह उठता है। देखने में ऐसा लगता है, जैसे छड़ी के साथ उसे कोई जोर से खींच रहा है और वह खुद को रोक रहा है। हालांकि, वीडियो एक बार पहले भी वायरल हुआ था, मगर इस बार इसे अजय रतूड़ी नाम के यूजर ने पोस्ट किया है। इसमें उसने बॉलीवुड के तमाम स्टार्स को टैग भी किया है। इसके बाद शाहिद कपूर ने इस पर कमेंट दिया है। उन्होंने लिखा, बहुत अच्छा, टैलेंट हमेशा यूं ही चमकता रहेगा। आप इसे कम नहीं कर सकते। शानदार और प्रेरणादायक। 

हटके में खबरें और भी हैं..

ट्रक में भरी शराब सड़क पर गिर गई, देखिए लोगों ने पलभर में किया कुछ ऐसा...

ललित मोदी ने 11 साल पहले कराया था सुष्मिता सेन का ये बड़ा काम, तब से दोनों के बीच पक रही खिचड़ी!

बच्ची के संस्कार का वीडियो वायरल, स्मृति ईरानी से लेकर कई बड़ी शख्सियत ने की तारीफ

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

मासूम जान का भी ख्याल ना आया! स्पोर्ट्स कार पर बच्चे के साथ स्टंट-WATCH VIDEO
ऑस्ट्रेलिया में भारतीय ड्राइवर ने सिर्फ 10 घंटे में की गजब की कमाई, खुद बताया-WATCH