100 साल पुरानी वाइन के बैरल के खुलने का वीडियो वायरल, यूजर्स ने दी मजेदार प्रतिक्रिया

Published : Feb 06, 2024, 02:40 PM ISTUpdated : Feb 06, 2024, 04:29 PM IST
100 years Old Wine

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वाइन का बैरल खोला जा रहा है। इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि यह वाइन का बैरल 100 साल पुराना है। इस पर यूजर्स ने भी रिएक्ट किया है। किसी ने मजाकिया अंदाज में कमेंट किया, तो किसी ने दावे पर शक किया।

वायरल डेस्क. वाइन को बनाने में कई साल लग जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि वाइन जितनी पुरानी होती है, उतना ही बेहतर उसका स्वाद होता है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक शख्स वाइन बैरल को खोल रहा है। दावा किया जा रहा है कि यह वाइन 100 साल पुरानी है।

वीडियो में क्या है

इस वीडियो में शख्स चाकू की मदद से वाइन से कवर हटा रहा है। इससे पत्तियों से लिपटे बैरल का मुंह खुल जाता है। इसके बाद शख्स बैरल से वाइन निकाल रहा है।  इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।

देखें वीडियो

सोशल मीडिया पर लोगों ने किया रिएक्ट

इस वीडियो पर यूजर्स रिएक्ट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि इसे पहले कौन पीएगा? दूसरे यूजर ने लिखा- आधा ग्लास आपको बिस्तर पर पहुंचा देगा। तीसरे यूजर ने लिखा- मुझे देखकर ही नशे जैसा लग रहा है। एक यूजर ने दावे पर शक करते हुए लिखा - क्या आप सभी इसे उतना ही पुराना मानते है, जितना कि उसे बताया जा रहा है। मुझे इस चीज पर भरोसा नहीं है। मुझे यह भी नहीं पता कि 100 साल पुरानी वाइन कैसी दिखती है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि यह एकदम सटीक 100 साल बता रहा है, न 102 न ही 108।

यह भी पढ़ें…

अंटार्कटिका पर इलुमिनाति पिरामिड देख वैज्ञानिक भी हैरान! जानें क्या है मामला

हाथी ने किया दो लोगों पर किया हमला, कैमरे में कैद हुई घटना, दिल दहला देगा ये वीडियो

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल