अंटार्कटिका में मिस्र जैसा पिरमिड दिखने की खबर आई है, जिसे लोग इलुमिनाती से जोड़कर देख रहे है। लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यह एक प्राकृतिक घटना है। इस तरह की भौगोलिक घटना दुनिया भर में कही भी हो सकती है। इस दावें की पुष्टि नहीं हो पाई हैं।

वायरल डेस्क. एलियंस और इलुमिनाती के किस्से तो आपने कई बार सुने होंगे। अब इससे जुड़ी खबर सामने आई है। लोग इसे एलियंस और इलुमिनाती से जोड़ रहे हैं। अंटार्कटिक में पिरामिड वाला पहाड़ दिखा है। जोकि हैरान करने वाली खोज है। कुछ लोगों ने इसे एलियंस से जोड़ा, तो वहीं कुछ ने इसे प्राचीन सभ्यता से जोड़ा हैं। विशेषज्ञों का कहना है कि ये बर्फ का पिरामिड है, जो पूरी तरह से प्राकृतिक है। इसकी खोज अंटार्कटिका की एल्सवर्थ माउंटेन रेंज के दक्षिणी भाग में सैटेलाइट की तस्वीरों से की गई हैं।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

लोगों ने इसे मिस्र के पिरामिड से जोड़ा

सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों ने इसे प्राचीन सभ्यता और सीक्रेट सोसाइटी इलुमिनाती से जोड़ा है। कुछ यूजर्स ने कहा कि प्राचीन काल में कभी अंटार्कटिका कभी वर्षा वनों से भरपूर रहा होगा, जिसके कारण यहां ऐसी संरचनाओं का सामने आई है। 

विशेषज्ञ बोले- ये एक प्राकृतिक घटना

इस मामले पर भू-विज्ञान विशेषज्ञों ने इन दावों को खारिज कर दिया है। पिरामिड शेप के पहाड़ के पीछे का कारण ग्लेशियर है। विशेषज्ञों ने ये भी कहा कि दुनिया भर में इस तरह की घटनाएं प्राकृतिक हैं। फिर भी अंटार्कटिका में मिले पिरामिड को एक दिलचस्प घटना माना जा रहा है। आपको बता दें कि इससे पहले भी कई चीजों और घटनाओं को एलियन या फिर इलुमिनाती से जोड़कर देखा गया है। लेकिन इनसे जुड़े दावों की कभी पुष्टि नहीं हो पाई है।

यह भी पढ़ें…

हाथी ने किया दो लोगों पर किया हमला, कैमरे में कैद हुई घटना, दिल दहला देगा ये वीडियो

चूड़ी बेचने वाली महिला का Video Viral, अंग्रेजी ऐसी की सुन दंग रह जाएंगे