
@unknownca_ एक्स अकाउंट पर एक कपल का ताबड़तोड़ डांस तेजी से वायरल हो रहा है। हमसे है मुकाबला फिल्म का बेहद पॉप्युलर डांस सॉन्ग मुकाबला- मुकाबला गाने पर इस कपल ने बेहद शानदार डांस पऱफॉरमेंस दी है। क्लिप की शुरुआत यलो साड़ी पहने एक महिला से होती है, जो ओ लैला गाने पर हुक स्टेप कर रही है, पीछे एक लल्लू टाइप का लड़का उसे देख रहा है। इस बीच अचानक ये महिला एक कैप पीछे फेकती है, जो इस युवक के सिर पर गिरती है। इसके बाद उसकी पूरा गेटअप बदल जाता है। वो लल्लू सा दिखने वाला युवक भी ट्रेंड डांसर की तरह परफॉरमेंस देता है। दोनों बेहतरीन नृत्यकला का प्रदर्शन कर रहे हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है ।
@unknownca_ एक्स अकाउंट से शेयर किए गए वीडियो को 2.17 लाख से ज्यादा लोगों ने देखा है। 2.7 हजार लोगों ने लाइक किया है। नेटीजन्स ने इस पर जमकर कॉमेन्ट किए हैं। एक शख्स ने लिखा- अब तो रील में डांस का खुमार सभी पर चढ़ा हुआ है। दूसरे ने लिखा-बेहतरीन डांसर प्रभु देवा और माइकल जैक्सन को फेल कर रहे हैं ।
ये भी पढ़ें -
गंभीर बीमारी से जूझे बाबा बागेश्वरधाम,सच्चाई जान भक्तों के उड़े होश! Watch Video
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News