नाग- नागिन बन कीचड़ में सने पति-पत्नी, वायरल वीडियो पर बोले लोग- ये क्या है

Published : Jul 28, 2024, 10:58 PM ISTUpdated : Jul 29, 2024, 09:31 AM IST
snake in mud field

सार

सोशल मीडिया पर एक कपल का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वे खेत के कीचड़ में नाग-नागिन का डांस कर रहे हैं।  इंटरनेट पर ये रील खूब पसंद की जा रही है। 

ट्रेंडिंग डेस्क, viral video couple dances as snake in mud field । फेमस होने का जुनून हमेशा से इंसान पर हावी रहा है। मौजूदा समय में रील बनाने और उस पर लाइक्स बटोरने के लिए लोग किसी भी हद को पार करने के लिए तैयार हैं। हाल ही में एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें एक कपल खेत में कीचड़ में गुत्थम गुत्था होकर नाग नागिन का रूप धरकर डांस करते हुए नज़र आ रहे हैं। दोनों का इस डांस को लेकर जुनून देखकर इंटरनेट यूजर्स सरप्राइज़ हो गए हैं।

खेत में कीचड़ में  झूमकर नाचे पति- पत्नी

शादी, बर्थडे, रिटायरमेंट पार्टी में आपने लोगों को नाग-नागिन डांस करते हुए देखा होगा। अक्सर लोग इस डांस में इतना तल्लीन हो जाते हैं कि वो लेटते हुए, लोटते हुए  नज़र आ जाते हैं। लेकिन ऐसा शायद पहली बार होगा जब खेत में कीचड़ के बीच पति- पत्नी  नाग-नागिन डांस करते दिख रहे हैं।

कपल की ट्यूनिंग आई इंटरनेट यूजर्स को पसंद

हसबैंड-वाइफ का ये डांस देखकर आपको रियल के नाग-नागिन याद आ सकते हैं। दोनों बिल्कुल मदहोश होकर  कीचड़ में लथपथ होकर डांस करते दिख रहे हैं। बैकग्राउंड में बीन की धुन बज रही है। जिस पर दोनों शानदार मूव्स दिखाते हुए नज़र आ रहे हैं। अब ये वीडियो इंटरनेट यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है।

वीडियो में देखें पति- पत्नी का जुदा अंदाज़-

पिता-पुत्र का गरबा डांस हुआ था वायरल

हाल ही में कच्छ गुजरात में ऐसे ही पानी से भरे खेत में पिता-पुत्र का एक वीडियो वायरल हुआ था। जहां दोनों बारिश और खेत के लबालब होने की खुशी मनाते हुए नज़र आ रहे हैं।

 


 

ये भी पढ़ें- 
पानी से भरे खेत में झूमकर नाचे किसान पिता-पुत्र, दिल जीत लेगा ये वीडियो
BigDeal की जापानी मां, उड़िया पिता की लव स्टोरी,Love and Lifeके नहीं छोड़ा पुरी

 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल