बेटा साथ में और बेटी गोद में..दिल छू लेगा फूड डिलीवरी करने वाले एजेंट का ये वीडियो

Published : Aug 23, 2022, 05:32 PM ISTUpdated : Aug 23, 2022, 06:35 PM IST
बेटा साथ में और बेटी गोद में..दिल छू लेगा फूड डिलीवरी करने वाले एजेंट का ये वीडियो

सार

दो छोटे बच्चों को साथ लेकर फूड डिलीवरी करने निकले एजेंट का वीडियो वायरल हो रहा है। एजेंट के साथ एक छोटी बच्ची है, जिसे उसने गोद में लिया है, जबकि एक छोटा बच्चा उसके साथ-साथ चल रहा है। 

ट्रेंडिंग डेस्क। फूड डिलीवरी चेन कंपनी जोमाटो एक बार फिर सुर्खियों में है। हालांकि, इस बार इसकी चर्चा किसी विवाद की वजह से नहीं बल्कि, कंपनी के एक कर्मचारी जो कि डिलीवरी एजेंट है, उसकी वजह से हो रहा है। सोशल मीडिया पर उसका वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोगों ने प्रेरणादायक बताया है। अपनी कंपनी की डिलीवरी एजेंट का वीडियो वायरल हुआ, तो जोमाटो कंपनी के अधिकारियों ने खुद आगे आकर उस कर्मचारी के काम और जज्बे की तारीफ की। 

इस वीडियो को सौरभ पंजवाणी नाम के फूड ब्लॉगर ने बनाया है और अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। इसमें देखा जा सकता है कि एक एजेंट चिलचिलाती धूप से भरी दोपहर में अपने दो बच्चों के साथ फूड की डिलीवरी करने निकला है। वह कस्टमर को फूड डिलीवर करती है, तब वीडयो बना रहा बंदा उससे बात करता है। वीडियो में देखा और सुना जा सकता है कि बंदा कह रहा है यह काम के प्रति जज्बा है। 

इसके बाद बंदा एजेंट से उसका नाम पूछता है। एजेंट नाम बताता है। फिर बंदा पीछे से आते बच्चे के बारे में पूछता है कि क्या वह भी आपका लड़का है, तो एजेंट हां में जवाब देता है। फिर बंदा हैरानी से पूछता है कि आप दो लोगों को लेकर काम करते हो? एजेंट हां में जवाब देता है। बंदा कहता है यह बहुत अच्छी बात है। हालांकि, बंदे की एक चिंता यह जरूर रहती है और वह इस बारे में एजेंट से पूछता भी है कि क्या वह दिनभर धूप में लेकर घूमता है, तो एजेंट हां में जवाब देता है। बंदा कहता है कि काम करते रहो, मगर बच्चों को धूप में लेकर मत घूमो। 

अलग-अलग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रही 25 सेकेंड की यह वीडियो क्लिप लोगों को भावुक कर देती है। वीडियो को अब तक करोड़ों बार देखा गया, जबकि दस लाख से अधिक यूजर्स ने इसे पसंद किया है और हजारों यूजर्स ने इस पर कमेंट दिए हैं। वीडियो अब भी जमकर शेयर किया जा रहा है। खुद फूड डिलीवरी चेन कंपनी जोमाटो ने भी अपने इस डिलीवरी एजेंट के जज्बे की तारीफ की है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

भगवान कृष्ण के जीवन से सीखने लायक हैं ये 10 बातें, अपनाए तो कभी नहीं होंगे निराश

पार्क में कपल ने अचानक सबके सामने निकाल दिए कपड़े, करने लगे शर्मनाक काम 

किंग कोबरा से खिलवाड़ कर रहा था युवक, वायरल वीडियो में देखिए क्या हुआ उसके साथ 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़
भारत में जॉब सिक्योरिटी एक मिथक, युवक का वीडियो वायरल