सत्ता नहीं एक फल ने कराया दो रियासतों में युद्ध, हजारों सैनिक मरे, मगर दोनों राजा को युद्ध की जानकारी नहीं थी

Published : Mar 31, 2022, 11:37 AM IST
सत्ता नहीं एक फल ने कराया दो रियासतों में युद्ध, हजारों सैनिक मरे, मगर दोनों राजा को युद्ध की जानकारी नहीं थी

सार

यह अनोखा युद्ध दो रियासतों के बीच हुआ और इसमें हजारों सैनिकों ने जान गवाईं। हैरानी इस बात की भी थी कि दो रियासतों के बीच लड़ा गया यह युद्ध इन दोनों राजाओं की जानकारी में नहीं था और जब तक पता चलता, तब तक हजारों सैनिकों की मौत हो चुकी थी। 

नई दिल्ली। दुनियाभर में लाखों युद्ध हुए होंगे। कभी पानी के लिए, कभी ताकत के लिए, कभी तेल के लिए, कभी महिला के लिए तो कभी सत्ता के लिए। इनमें हजारों सैनिकों की मौत हुई होगी। मगर क्या कभी आपने सिर्फ एक फल के लिए युद्ध होने की बात सुनी है। यह बिल्कुल सच है। युद्ध दो रियासतों के बीच हुआ और इसमें हजारों सैनिकों ने जान गवाईं। इस युद्ध का नतीजा क्या निकला, यह हम आपको आगे बता रहे हैं। 

वैसे तो सभी जानते हैं कि युद्ध किसी का भला नहीं करता। युद्ध तबाही लाता है। मौत लाता है। हालांकि, एक युद्ध ऐसा भी हुआ, जो सिर्फ तरबूज पर कब्जे के लिए लड़ा गया। इतिहास में यह युद्ध मतीरे की राड़ नाम से मशहूर है। राजस्थान में मतीरा तरबूज को कहते हैं, जबकि यहां लड़ाई को राड़ भी कहते हैं। यह युद्ध दो रियासतों, बीकानेर और नागौर के बीच लड़ा गया था। युद्ध इतना भीषण था कि इसमें हजारों सैनिकों की मौत हो गई थी। 

यह भी पढ़ें: सरकारी बस में सफर कर रहे मुर्गे का कटा टिकट, जाने फिर क्या हुआ  

दोनों के अपने तर्क और अपनी दलीलें 
यह मामला बीकानेर रियासत के सिल्वा गांव और नागौर रियासत का जखनियां गांव का है। बीकानेर रियासत में तरबूज की एक बेल थी। इस बेल का एक तरबूज नागौर रियासत में जखनियां गांव की जमीन पर उगा। इस तरबूज पर किसका कब्जा हो, इसको लेकर विवाद शुरू हो गया, जो बाद में युद्ध में बदल गया। बीकानेर रियासत का तर्क था कि जड़ उसके क्षेत्र में है, इसलिए फल उसका हुआ। वहीं, नागौर रियासत की दलील थी कि  फल उसकी जमीन पर है, इसलिए तरबूज उसका हुआ। 

यह भी पढ़ें: शादीशुदा महिलाओं ने पुलिस से की शिकायत, कहा- यह हमें एक खास ऑफर देता है 

फल पर किसका अधिकार हो, इसे लेकर युद्ध 
जब बातचीत से मामला नहीं सुलझा, तो तलवारें निकल गईं। युद्ध शुरू हो गया। वैसे तो यह युद्ध दो रियासतों के बीच लड़ा गया, मगर हैरानी इस बात की थी, युद्ध की जानकारी दोनों रियासतों के राजा को नहीं थी। जी हां, एक छोटी सी बात पर दो गांव वाले आपस में ही लड़ रहे थे और अपनी जान गवां रहे थे। वैसे, जब तक राजाओं को इसकी जानकारी हुई, तब तक बीकानेर रियासत ने युद्ध जीत लिया था। जब यह युद्ध चल रहा था, तब दोनों रियासत मुगलों के कब्जे में जा चुकी थी। 

हटके में खबरें और भी हैं..

यह भी पढ़ें: शख्स ने जिस पालतू कुत्ते को घर की हिफाजत के लिए रखा, वही बेटी को नोच-नोचकर खा गया 

यह भी पढ़ें: ब्रिटेन में हालात बदतर! नागरिकों के लिए चप्पल की हो गई कमी, जानें क्या हो रही अजीब अपील  

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

Auto Driver Kindness: बेंगलुरु के Rapido ड्राइवर ने बिना कहे कर दिया ऐसा काम, लोग हो गए भावुक
गर्लफ्रेंड संग शॉपिंग पर पकड़ा गया पति, इसके बाद तो गजब हो गया-WATCH VIDEO