
नई दिल्ली। एक तानाशाह ऐसा था जो लेखक भी था। उसकी किताब छपी और अच्छी संख्या में पढ़ी भी गई। अमरीका ने उसे बंकर में से खोज निकाला। जब वह मिला, तब उसे पहचानना भी मुश्किल था। उस पर मुकदमा चला और मौत की सजा दी गई। ऐसा ही एक और तानाशाह था। इससे पूरी दुनिया खौफ खाती थी, मगर यह जानकर आपको हैरानी होगी कि सबको डराने वाला यह तानाशाह खुद बिल्ली से डरता था।
दुनिया में आज भी ऐसे कई किस्से हैं, जो हैरान करते हैं, चौंकाते हैं। यह वर्षों पुराने तथ्य हैं, मगर अक्सर सामने नहीं आते, इसलिए इन तथ्यों से बहुत से लोग रूबरू नहीं हो पाते। हम आज आपको दस ऐसे रोचक तथ्य बताने जा रहे हैं, जो बहुत कम लोगों को पता हैं। आइए जानते हैं उन इंटेरेस्टिंग फैक्ट्स के बारे में-
- ताइवान में अनोखा रेस्त्रां हैं। यहां का प्रबंधन ग्राहकों को खाने के व्यंजन टॉयलेट के आकार वाले स्टैंड पर परोसता है और लोग इसी में खाते हैं। हालांकि, किसी ने अब तक इसका विरोध नहीं किया है।
- इराक के राष्ट्रपति सद्दाम हुसैन के तानाशाही शासन के बारे में तो ज्यादातर लोगों को पता है। लोग यह भी जानते हैं कि वह अपने देश के नागरिकों को क्रूर यातनाएं भी देते थे, मगर यह बात कम लोगों को पता है कि वह एक लेखक भी थे। उन्होंने जाबिबा एंड द किंग (Zabiba and the king) नाम की किताब भी लिखी थी। यह किताब वर्ष 2000 में प्रकाशित हुई और तब काफी पसंद भी की गई थी।
- घड़ी की जरूरत हमारे जीवन में हर जगह होती है। यह समय का पाबंद रखने के साथ-साथ अनुशासन भी सिखाती है। मगर यह नियम एक कसीनो मालिक ने तोड़ दिया है। लॉस वेगास में स्थित इस कसीनो में किसी भी तरह की घड़ी नहीं है। इसके मालिक का कहना है कि यहां आप समय पर ध्यान मत दीजिए और इसकी पाबंदी के बिना खूब मस्ती किजिए।
- साओ पालो में एक ऐसा भी आइलैंड है, जहां करीब चार हजार सांप रहते हैं। यह दुनिया के सबसे खतरनाक आइलैंड में शुमार है और लगभग 110 एकड़ में फैला हुआ है।
- ब्रिटेन के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स और प्रिंस विलियम्स कहीं आने-जाने के लिए एकसाथ नहीं बल्कि, अलग-अलग विमान का प्रयोग करते थे। इसकी वजह यह थी कि अगर विमान किसी वजह से दुर्घटना का शिकार हो जाए तो इनमें से कोई एक जरूर जीवित रहे।
- चीन ने हॉलीवुड अभिनेता ब्रैड पिट को अपने देश में घुसने पर पाबंदी लगा रखी है। यह पाबंदी ब्रैड पिट को फिल्म सेवेन ईयर्स इन तिब्बत में काम करने की वजह से लगाई गई है।
- यह बात बहुत कम लोगों को पता है कि महान वैज्ञानिक और जियोलॉजिस्ट चार्ल्स डार्विन अक्सर उन सभी जानवरों को खा जाते थे, जिनकी उन्होंने खोज की थी।
- सबसे बड़ी फैमिली भारत में रहती है। इस परिवार में एक शख्स की एक या दो नहीं बल्कि, 39 बीवियां हैं और उनसे 94 बच्चे हैं। सभी लोग 100 कमरे वाले चार मंजिल के एक घर में एक साथ रहते हैं।
- अर्जेंटीना में एक व्यक्ति ने गिटार के आकार में पेड़ों को उगाया है। इसमें पेड़ों की संख्या करीब सात हजार है और यह उसने अपनी पत्नी को तोहफे में दिया है।
- जर्मनी के तानाशाह शासक हिटलर ने बचपन में तय किया था कि वह बड़ा होकर पादरी बनेगा, मगर हुआ इसका ठीक उल्टा। यही नहीं, जिस हिटलर से दुनियाभर में लोग डरते थे, उसे खुद बिल्लियों से डर लगता था। यही नहीं, नेपोलियन को भी बिल्लियों से बहुत डर लगता था। पता नहीं क्यों ज्यादातर तानाशाह बिल्लियों से डरते थे।
यह भी पढ़ें: अब तक सबसे भीषण हादसा: रनवे पर दो बड़े विमान आपस में टकराए, हो गई थी 583 यात्रियों की मौत, 61 लोग बच भी गए थे
यह भी पढ़ें: इस मुस्लिम नेता के दिमाग में घुसी थी अंग्रेजी और अंग्रेजियत, हमेशा 200 साल आगे की बात करता था, आज दिख रहा असर!
यह भी पढ़ें: रंगमंच का अपना महत्व, नसीरुद्दीन, मनोज बाजपेयी, नवाजुद्दीन सिद्दीकी और पंकज त्रिपाठी जैसे एक्टर थिएटर की देन
यह भी पढ़ें: गांधीजी की पोती ने लाॅन्च की मोदी स्टोरी, आपके पास भी हैं पीएम मोदी से जुड़े अनसुने किस्से ताे यहां करें पोस्ट
यह भी पढ़ें: दुनिया के ऐसे अजूबे, जिन्हें जानने के बाद आप पूछेंगे- क्या सच में ऐसा भी होता है