रात में जमकर पार्टी हुई और सुबह मिली बर्थडे ब्वॉय की लाश, पुलिस ने पड़ताल की तो दोस्त ने उगला पूरा राज

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक युवक का नाम रितेश मोदक था। वह अपने बर्थडे के मौके पर रात अपने दोस्त कौशिक मंडल के घर गया था। वहीं पर पार्टी कर रहा था।
 

Asianet News Hindi | Published : Jul 19, 2021 7:40 AM IST

कोलकाता. दोस्त की बर्थडे पार्टी में एक युवक ने इतनी ज्यादा शराब पी ली कि उसकी मौत हो गई। मामला पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता का है। यहां गोल्फ ग्रीन इलाके में 19 साल का युवक अपने दोस्त के घर मृत पाया गया। पुलिस के मुताबिक, वह रात में दोस्त के घर बर्थडे पार्टी करने गया था। इसी दौरान उसने ज्यादा शराब पी ली। 

दोस्त के घर मना रहा था बर्थडे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मृतक युवक का नाम रितेश मोदक था। वह अपने बर्थडे के मौके पर रात अपने दोस्त कौशिक मंडल के घर गया था। वहीं पर पार्टी कर रहा था।

मां ने दोस्त को ठहराया जिम्मेदार
मृतक रितेश मोदक की मां ने बेटे की मौत के लिए उसके दोस्त को जिम्मेदार ठहराया। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टरों ने कहा कि ज्यादा शराब पीने की वजह से रितेश मोदक की मौत हुई। पुलिस के मुताबिक शुक्रवार की शाम करीब 7.45 बजे वह अपने दोस्त के यहां पहुंचा और रात में वहीं पर रुका था।

सुबह रितेश मृत मिला था
पुलिस ने कहा कि जब कौशिक मंडल ने सुबह रितेश मोदक को जागने की कोशिश की तो उसने कोई जवाब नहीं दिया। आनन-फानन में उसे हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बाद में हॉस्पिटल ने पुलिस को खबर दी।

कोलकाता पुलिस ने बताया,  उनके शरीर पर नाक से खून के धब्बे के अलावा बाहरी चोट का कोई निशान नहीं मिला। डेथ सर्टिफिकेट में ज्यादा शराब पीने की बात कही गई है। पुलिस ने खाने को भी टेस्ट के लिए ले गई, जिसे रात में मोदक ने खाया था। पीड़िता की मां ने कौशिक मंडल के खिलाफ अपने बेटे की मौत का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।

Share this article
click me!