महिला ने नौकरी के लिए मशहूर स्पोर्ट्स कंपनी में किया आवेदन, मगर रिज्यूमे ऐसा भेजा कि मुंह में आ जाएगा पानी

Published : Sep 27, 2022, 08:22 AM IST
महिला ने नौकरी के लिए मशहूर स्पोर्ट्स कंपनी में किया आवेदन, मगर रिज्यूमे ऐसा भेजा कि मुंह में आ जाएगा पानी

सार

एक महिला ने स्पोर्ट्स कंपनी को अपना रिज्यूमे भेजा, मगर यह कोई साधारण रिज्यूमे नहीं था। इसे देखने के बाद आपका सबसे पहले खाने का मन करेगा। महिला ने इस रिज्यूमे और इसे भेजने का मकसद लिंक्डइन पर पोस्ट किया है। 

कैरोलिना। संयुक्त राज्य अमरीका में एक महिला ने नौकरी हासिल करने के लिए कंपनी को बायोडाटा भेजा। मगर यह बायोडाटा कोई साधारण था बल्कि, यह नई तकनीक का इस्तेमाल कर आवेदन किया किया गया था। दरअसल, महिला ने अपना बायोडाटा एक केक पर लिखकर कंपनी अधिकारी के पास भेजा था। केक पर उपर लिखा था, नौकरी के लिए आवेदन। 

महिला का नाम कार्ली पावलिनेक ब्लैकबर्न है और उसने खुद इस बात का खुलासा पांच दिन पहले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म लिंक्डइन पर किया था। उसने मशहूर स्पोर्ट्स कंपनी नाइके में नौकरी के लिए आवेदन किया था और रिज्यूमे की फोटो भी उसने शेयर की थी, जो एक केक पर प्रिंट किया हुआ था। कार्ली का यह रिज्यूमे सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उसके इस अनोखे इडिबल रिज्यूमे की तारीफ भी कर रहे हैं। 

बस, कंपनी को अलग अंदाज में बताना चाहती थी 
कार्ली ने अपनी पोस्ट में लिखा, कुछ हफ्ते पहले मैंने नाइके को केक पर अपना बायोडाटा भेजा था। जी हां, वही जो आप फोटो में देख रहे हैं और यह भी सही है कि वह केक पर प्रिंट था। नाइके ने जस्ट डू इट डे के लिए उत्सव मनाया था। इसमें लेब्रोन जेम्स, कॉलिन कैपरिनक समेत कई और मेगा स्टार शामिल हुए थे। उसने बताया कि कंपनी वर्तमान में किसी पद के लिए भर्ती नहीं कर रही थी, मगर वह कंपनी के अधिकारियों को अपने बारे में बताना चाहती थी। 

डिलीवरी मैन ने कंपनी के फ्रंट डेस्क पर छोड़ा केक 
एक बड़ी पार्टी में अच्छा सा केक भेजने से बेहतर और क्या हो सकता है। मैं अपने पूर्व सहयोग ट्रेंट गैंडर के साथ बात कर रही थी, तो उसने मुझे बताया कि यह एक क्रिएटिविटी वाली जगह है। कुछ बेहतर करके भेजो, तब मैंने न्यू क्रिएशन करते हुए यह किया। इसके बाद मैंने अपना रिज्यूमे तैयार किया और बड़े से इडिबल केक पर प्रिंट कराया और कैरोलिना से ओरेगन स्थित ऑफिस को डिलीवर करा दिया। वहीं, डेनिस बाल्डविन ने इस केक को डिलीवर था। डेनिस ने बताया कि उसने फ्रंट डेस्क पर इस केक को डिलीवर किया, जहां से इसे पार्टी में भेज दिया गया। महिला ने कहा कि वह कुछ नए तरीके से कंपनी को अपने बारे में बताना चाहती थी और इसके लिए उसने यह तरीका चुना। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बुजर्ग पति का वृद्ध महिला कैसे रख रही खास ख्याल.. भावुक कर देगा यह दिल छू लेना वाला वीडियो 

मां ने बेटे को बनाया ब्वॉयफ्रेंड और साथ में किए अजीबो-गरीब डांस, भड़के लोगों ने कर दी महिला आयोग से शिकायत

कौन है PFI का अध्यक्ष ओमा सलाम, जानिए इस विवादित संगठन का अध्यक्ष बनने से पहले वो किस विभाग का कर्मचारी था

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

होटल रूम में कंडोम का ढेर देख चौंक गया स्टाफ, वायरल वीडियो पर 10 लाख से ज्यादा व्यूज
कबाड़ समझकर फेंक देते हैं SIM Card? इस शख्स ने इन्हीं से बना डाले ₹2 करोड़