
नई दिल्ली। पैसा आदमी को क्या से क्या बना देता है। जो लोग मेहनत से पैसा कमाए रहते हैं, उन्हें इसकी अहमियत का अंदाजा रहता है और फिर वे उसी हिसाब से इसे खर्च करते हैं। उसी हिसाब से इसे भाव और इज्जत देते हैं। मगर जिन्होंने इसे मेहनत के बजाय खैरात में हासिल किया उनका जोर दिखावे पर ज्यादा रहता है। फिर तो इसे हासिल करने के लिए वे किसी भी हद तक गुजर सकते हैं। चाहे इसमें उनकी इज्जत जाए या फिर जान।
सोशल मीडिया पर राजस्थान के अजमेर से एक चौंकाने वाला वीडियो वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि संपत्ति विवाद में बड़े घराने की तीन-चार महिलाएं आपस में लड़ पड़ीं। यह लड़ाई इतनी भयंकर थी कि वे लड़ते-लड़ते नाले में गिर गई, इसके बाद भी उनके बीच हाथापाई जारी रही। यह वीडियो सोशल मीडिया पर करीब सवा लाख बार देखा जा चुका है।
नाले में गिरने के बाद भी नहीं रूकी लड़ाई, लोग वीडियो बनाते रहे
बताया जा रहा है कि घटना राजस्थान के अजमेर में एक पेट्रोल पंप के पास की है। जमीन विवाद को लेकर महिलाओं के बीच कहा-सुनी हुई और वे हाथापाई पर उतर आईं। लड़ते-लड़ते वे नाले में जा गिरीं, मगर फिर भी रूकी नहीं। लोगों की भीड़ जुटी और तमाशा देखने लगी। कुछ लोग वीडियो भी बनाते रहे। इस बीच एक शख्स नाले में कूदा और लड़ रही महिलाओं में से एक को निशाना बनाने लगा।
'महिला पर हाथ उठा रहा है, कोई रोको उसे, पकड़ो उसे'
महिला को मारते देख वहां खड़े लोग चिल्लाए और उसे रोकने की कोशिश करने लगे। भीड़ में से आवाजें आ रही थीं कि पकड़ो इसे, महिला पर हाथ उठा रहा है। कुछ लोग ऊपर से ही खड़े होकर उस शख्स को हाथ और पैर से मारने लगे। कुल मिलाकर 45 सेकेंड का यह वीडियो अब तक बारह सौ से ज्यादा बार रीट्वीट किया जा चुका है। साढ़े तीन हजार लोग इसे पसंद कर चुके हैं, जबकि साढ़े तीन सौ से अधिक लोग इस पर दिलचस्प कमेंट कर चुके हैं।
25 साल की युवती ने बुजुर्ग के सामने उतारे कपड़े, पूछा- मैं कैसी लग रही हूं, और फिर...
यहां बचपन में ही बाप से कराई जाती है बेटी की शादी, जिन्हें समझती हैं पिता, वो असल में होता है पति
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News