ताउम्र पानी से बचता रहा दुनिया का ये सबसे गंदा आदमी, पर 88 साल की उम्र में जबर्दस्ती नहलाते ही डरकर मर गया

दुनिया के सबसे गंदे आदमी अमौ हाजी की 88 साल में (67 साल के अंतराल पर दुबारा नहलाने) नहाने के बाद मौत हो गई। अमौ हाजी ने बीमार होने के डर से स्नान करने से परहेज किया था। हालांकि, कुछ महीने पहले पहली बार गांववाले उसे नहलाने के लिए बाथरूम में ले गए थे। हाजी ने अपने जीवन का अधिकांश समय ईंट के खुले घेरे में बिताया।

Amitabh Budholiya | Published : Oct 26, 2022 3:30 AM IST / Updated: Oct 26 2022, 10:33 AM IST

वाशिंगटन(Washington). दशकों तक नहीं नहाने के कारण दुनिया के सबसे गंदे आदमी(World Dirtiest Man) कहे जाने वाले ईरानी व्यक्ति अमौ हाजी(Amou Haji) का निधन हो गया है। वह 88 वर्ष के थे। हाजी उनका असली नाम नहीं था, बल्कि बुजुर्ग लोगों को दिया जाने वाला एक प्यारा उपनाम है। रविवार(23 अक्टूबर) को ईरान के देजगाह गांव में उनका निधन हो गया। अमेरिकी मीडिया न्यूयॉर्क पोस्ट ने राज्य मीडिया के हवाले से यह जानकारी दी। IRNA (इस्लामिक रिपब्लिक न्यूज एजेंसी) के अनुसार, हाजी बीमार होने के डर से नहाने से भागते थे। हालांकि, कुछ महीने पहले (67 साल के अंतराल पर दुबारा नहलाने) गांववाले उन्हें नहाने के लिए जबर्दस्ती बाथरूम तक लेकर गए थे। जानिए हैरान करने वाली कहानी...

न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, "हाजी अपना अधिकांश जीवन एक खुली ईंट की झोपड़ी में अलग-थलग गुजारते रहे। यह एक छेद या बंकर था, जिसे गांववालों ने ही उनके लिए बनाकर दिया था। स्थानीय लोगों ने हाजी की सनक के लिए उनकी युवावस्था में भावनात्मक आघात (emotional setbacks) को जिम्मेदार ठहराया।

2014 में तेहरान टाइम्स ने बताया कि हाजी ने सड़े हुए साही के बजाय ताजा भोजन से परहेज किया और जानवरों के मलमूत्र का एक पाइप के जरिये धूम्रपान किया। कथित तौर पर, 2013 में उनके जीवन के बारे में द स्ट्रेंज लाइफ ऑफ अमौ हाजी(The Strange Life of Amou Haji) नामक एक शॉर्ट डॉक्यूमेंट्री फिल्म बनाई गई थी।


अमौ की मौत के बाद दुनिया के सबसे गंदे आदमी का यह खिताब भारत में यूपी के वाराणसी जिले में कलाऊ सिंह नामक शख्स को मिल सकता है। दावा किया जा रहा है कि कलाऊ 30 करीब साल से नहीं नहाया है। हालांकि कलाऊ को पानी से फोबिया नहीं है, बल्कि उन्होंने भीष्म प्रतिज्ञा ले रखी है कि जब तक भारत सभी समस्याओं से मुक्त नहीं हो जाता है, वे नहीं नहाएंगे।


आपको यह जानकार ताज्जुब होगा कि अमौ को डर था कि अगर वो नहाया, तो मर जाएगा। उसे संक्रमण हो जाएगा। हालांकि जब उसकी मौत हुई, तब उसे कोई बीमार नहीं निकली। उसकी मौत नेचुरल थी।

अमौ के बारे में कहा जाता है कि युवाकाल में उनके जीवन में कुछ बुरे हालात निर्मित हुए थे। इसका उन्हें ऐसा सदमा लगा कि उन्हें भ्रम हो गया कि अगर वे साफ-सफाई करेंगे, तो मर जाएंगे।

अमौ के खाने-पीने की आदतें भी अजीब थीं। वे मरे हुए जानवरों का मांस खाते थे। उन्हें नशे की भी लत थी। कुछ हफ्ते पहले उनकी तबीयत बिगड़ी, तो लोग जबर्दस्ती उन्हें नहलाने ले गए। इसके बाद पिछले दिनों उनकी मौत हो गई।
 

pic.twitter.com/ttihpS7WkT

यह भी पढ़ें
धीरे-धीरे दफन हो रहा 5500 वर्ष पुराना मुर्दों का टीला, इसे पाकिस्तान की रानी भी कहते हैं, Shocking Story
समुद्र तट पर महिला के हाथ लगी ऐसी रहस्यमयी चीज, पता चला तो होश उड़ गए
हम काले हैं, तो क्या हुआ? दुनिया की सबसे डार्क महिलाएं, 10 फैक्ट के जरिए जानिए कौन हैं ये अन्युआक लोग

 

Share this article
click me!