
ट्रेंडिंग डेस्क. गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में आए दिन नए-नए रिकॉर्ड दर्ज होते हैं और अब एक और अनाेखा वर्ल्ड रिकॉर्ड सामने आया है। ये रिकॉर्ड है दुनिया में सबसे बड़े पैर होने का। बता दें कि अमेरिका के टेक्सास में रहने वाली तान्या हर्बर्ट (Tanya Herbert) अब दुनिया में सबसे बड़े पैर वाली महिला हैं। उनके पैर के पंजें लगभग 13-13 इंच के हैं।
हाइट के मामले में भी कम नहीं ये महिला
तान्या की हाइट भी कुछ कम नहीं है, वे दुनिया की सबसे लंबी व जीवित महिला तुर्कीय गेल्गी से महज कुछ इंच ही छोटी हैं। दुनिया की सबसे लंबी महिला का कद 7 फीट 0.7 इंच है जबकि तान्या हर्बर्ट की हाइट 6 फीट 9 इंच है। ऐसे में वे सबसे ज्यादा हाइट के मामले में भले ही पीछे रह गई हों पर उनके पैरों के सामने कोई कुछ भी नहीं है। हर्बर्ट 18 नंबर के जूते पहनती हैं, यानी आम लोगों के साइज से दो से ढाई गुना ज्यादा।
पहले लंबे पैरों से थीं परेशान
तान्या बताती हैं कि उनके इतने बड़े पैर किसी चुनौती से कम नहीं है। स्कूल लाइफ से ही हर्बर्ट को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ता था, उनके बड़े पैर देखकर काफी लोग मजाक भी उड़ाते थे। हालांकि, हर्बर्ट के परिवार ने हमेशा ये कहकर मनोबल बढ़ाया कि उनके बड़े पैर कोई बुरी बात नहीं बल्कि उन्हें पूरी दुनिया से एक अलग पहचान देते हैं। गिनीज बुक (Guinness book of World Records) में नाम दर्ज होने के बाद हर्बर्ट ने कहा कि उनके परिवार की वो बात अब बिल्कुल फिट बैठती है कि उन्हें पूरी दुनिया में एक अलग पहचान मिल गई है। हर्बर्ट शूज कंपनियों से ये भी अपील करती हैं कि उन्हें और बड़े साइज के जूते बनाने चाहिए, जिससे उनकी तरह कुछ ज्यादा ही बड़े पांव वाले लोगों को जूतों के लिए ज्यादा भटकना न पड़े।
यह भी पढ़ें : 14 सालों से निर्वस्त्र होकर घूम रहा ये शख्स, अब इस काम के लिए लोगों के गार्डन ले रहा किराए पर
ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...
वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News