Video: दादी की कान की बाली छीनकर भाग रहे थे बदमाश, पोती ने बाइक समेत दोनों को सड़क पर पटका

इस घटना का वीडियो पास के घर में लगे एक कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बहादुर रिया बाइक सवार बदमाशों पर झपट पड़ी और दोनों को रोड पर पटक दिया।

Piyush Singh Rajput | Published : Dec 11, 2022 3:07 PM IST

ट्रेंडिंग डेस्क. मेरठ के लालकुर्ती छोटा बाजार में एक बुजुर्ग महिला की कान की बाली लूटकर भाग रहे लुटेरों को उनकी पोती ने गजब का सबक सिखाया। दरअसल, शनिवार शाम को बाजार से संतोष अग्रवाल अपनी पोती रिया के साथ लौट रहीं थीं। तभी उनका पीछा करते हुए बाइक सवार दो बदमाशों ने कान के कुंडल छीन लिए। जैसे ही बदमाशों ने कान के कुंडल छीने, पोती रिया बदमाशों पर टूट पड़ी।

बदमाशों को सड़क पर पटका

Latest Videos

इस घटना का वीडियो पास के घर में लगे एक कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि बहादुर रिया बाइक सवार बदमाशों पर झपट पड़ी और दोनों को रोड पर पटक दिया। इसके बाद एक बदमाश ने रिया पर हमला किया लेकिन वो पीछे नहीं हटी। रिया ने भी बदमाश को जोरदार थप्पड़ मारा। इस दौरान दूसरा बदमाश फिर बाइक चालू करके भागने की कोशिश करने लगा लेकिन रिया ने पूरी ताकत से दोनों को पकड़े रखा, जिससे रिया भी कुछ दूर तक घिसटती चली गई। 

 

दोनों बदमाश हुए गिरफ्तार, एक को लगी गोली

इस घटना में बदमाश भागने में सफल हो गए, लेकिन रिया की बहादुरी का ये वीडियो वायरल हो गया। मेरठ पुलिस के मुताबिक घटना के 6 घंटे बाद शनिवार रात को दोनों बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया है। सीसीटीवी फुटेज के बाद बदमाशों को बुचड़ी रोड के पास घेर लिया गया, जिसके बाद बदमाशों ने पुलिस पर गोली चला दी थी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की जिसमें एक बदमाश के पैर में गोली लगी है। दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

 

यह भी पढ़ें : YEAR ENDER 2022 : दुनिया के सबसे लंबे इंसान 'सुल्तान' की ये तस्वीरें इस साल रही सुर्खियों में

ऐसे ही रोचक आर्टिकल्स के लिए यहां क्लिक करें...

Share this article
click me!

Latest Videos

जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला
'कुत्ते की पूंछ की तरह सपा के दरिंदे भी...' जमकर सुना गए Yogi Adityanath #shorts
Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts