Akshay Kumar ने कपिल शर्मा शो में कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी का उड़ाया मजाक, देखें Video

Published : Dec 17, 2021, 08:19 PM IST
Akshay Kumar ने  कपिल शर्मा शो में कैटरीना कैफ-विक्की कौशल की शादी का उड़ाया मजाक, देखें Video

सार

The Kapil Sharma Show: मेकर्स ने इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया है। इसमें अक्षय कुमार जादू दिखाते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही कपिल  शर्मा और उनकी टीम के साथ मस्ती करते दिखाइ देंगे। प्रोमो में इसकी झलक सामने आई है।

मुंबई. अक्षय कुमार (Akshay Kumar) अपने तीन चीजों के लिए जाने जाते हैं। पहला एक्टिंग, दूसरा फिटनेस और तीसरा हाजिर जवाबी। 'खिलाड़ी' कुमार 'कपिल शर्मा शो' (Kapil Sharma Show) पर जब जाते हैं तब उनकी हाजिर जवाबी देख लोग दंग रह जाते हैं। वो कपिल शर्मा को पस्त कर देते हैं। एक बार फिर से बॉलीवुड के सबसे फिट एक्टर कपिल शर्मा शो में पहुंचे। वो अपनी फिल्म 'अतरंगी रे' के प्रमोशन के लिए आनंद एल राय और सारा अली खान (Sara Ali Khan) के साथ इस मंच पर दिखाई दिए। 

कीकू शारदा विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी पर की कॉमेडी 

मेकर्स ने इस एपिसोड का प्रोमो रिलीज कर दिया है। इसमें अक्षय कुमार जादू दिखाते हुए नजर आएंगे। इसके साथ ही कपिल  शर्मा और उनकी टीम के साथ मस्ती करते दिखाइ देंगे। प्रोमो में इसकी झलक सामने आई है। जब कॉमेडियन कीकू शारदा विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी को लेकर कॉमेडी करते हैं तो अक्षय कुमार कहते हैं वहां 'किट-कैट' खाया होगा आपने। कीकू कहते हैं कि मैं अभी राजस्थान में एक हाईप्रोफाइल शादी में शामिल होकर लौटा हूं। मैंने आज तक इतनी भव्य शादी नहीं देखी..क्योंकि उन्होंने मुझे देखने ही नहीं दी। लेकिन काफी मंगल कौशल शादी हुई। जिस पर हंसते हुए अक्षय कहते हैं कि वहां आपने 'किट-कैट' खाया होगा। जिस पर सभी लोग हंस देते हैं।

अक्षय कुमार ने शर्मिला और सैफ के साथ भी किया काम 

इसके बाद कपिल शर्मा अक्षय कुमार की फिटनेस को लेकर  सारा से कहते हैं कि अक्षय कुमार ने शर्मिला टैगोर जी के साथ भी काम किया, सैफके साथ भी काम किया अब सारा अली खान के साथ भी काम कर रहे हैं। हमने सुना है कि आपके पास एक स्क्रिप्ट हैं  जिसमें आप तैमूर और उस वक्त जो हीरोइन होगी उनके साथ काम करेंगे। जिसपर अक्षय कुमार कहते हैं कि मैं तो तैमूर के बच्चे के साथ भी काम करूंगा। जिसके बाद पूरा शो ठहाकों से गूंज उठता है।

बता दें कि 'अतरंगी' मूवी में अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष काम कर रहे हैं। अक्षय कुमार का इस मूवी में गेस्ट अपियरेंस हैं। 'सूर्यवंशी' फेम ने कहा कि इस फिल्म में सारा और धनुष ने बेहतरीन काम किया है। 

और पढ़ें:

JACQUELINE FERNANDEZ-नोरा फतेही ने सुकेश से महंगे गिफ्ट लेने की बात कबूली, इन 2 एक्ट्रेस का नाम भी आया सामने

श्रद्धा कपूर, शिल्पा शेट्टी भी जुड़ा है ठग सुकेश चंद्रशेखर का कनेक्शन, पूछताछ में कई बड़े नामों का खुलासा

Priyanka Chopra ने ब्लैक नेट वाली ड्रेस पहन ढाया कहर, फैंस बोले- आप अपने लुक से हमें मार डालोगे

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

The 50 Richest Contestants: शो में रईसी का जलवा! ये 8 कंटेस्टेंट्स हैं सबसे ज्यादा अमीर
Pushpa Impossible के एक्टर्स के असली नाम और उम्र क्या? 'मां'-'बेटे' में सिर्फ 11 साल का अंतर!