बड़े अच्छे लगते हैं 2 के एक्टर Nakuul Mehta को हुआ कोरोना, इस तरह दे रहे संक्रमण को मात, खुद दी जानकारी

टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 में राम कपूर का किरदार निभाने वाले एक्टर नकुल मेहता कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्होंने अपने फैंस को अपने सेहत की जानकारी भी दी है। 

Asianet News Hindi | Published : Dec 23, 2021 8:16 AM IST

मुंबई. टीवी के मोस्ट पॉपुलर शो बड़े अच्छे लगते हैं 2 (Bade Achhe Lagte Hain 2) में राम कपूर का किरदार निभाने वाले एक्टर नकुल मेहता (Nakuul Mehta) कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की नकुल ने सोशल मीडिया पोस्‍ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उन्होंने अपने फैंस को अपने सेहत की जानकारी भी दी है। उन्होंने बताया कि वो सीरीज देख रहे हैं। घर का बना गरमा-गरम खाना खा रहे हैं और वायरस को हराने के लिए दवाईयां भी ले रहे हैं। नकुल की पोस्ट के बाद करण ग्रोवर, करण पटेल, गौतम रोड़े सहित कई सेलेब्स ने कमेंट कर उनके जल्द स्वस्थ होने की बात कही। आपको बता दें कि बीते कुछ दिनों टीवी से लेकर बॉलीवुड सेलेब्स तक के कोरोना पॉजिटिव होने की खबरें आ रही है। 


इसी साल बने पिता
आपको बता दें कि नकुल मेहता इसी साल बेटे के पिता बने थे। उनके दो महीने के बेटे की सर्जरी भी हुई थी। उन्होंने अपने बेटे का नाम सूफी रखा है। नकुल ने नवंबर 2020 में घर आने वाले नए मेहमान की अनाउंसमेंट की थी। शादी के 8 साल बाद नकुल और जानकी के पेरेंट्स बनने की खुशखबरी से फैंस काफी एक्साइटेड थे। जानकी की प्रेग्नेंसी फेज के दौरान नकुल ने कई पोस्ट्स शेयर की थी। नकुल ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड जानकी पारेख को 9 साल तक डेट करने के बाद शादी की थी। नकुल की वाइफ जानकी सिंगर और वॉइस ओवर आर्टिस्ट हैं। जानकी फिल्म जब वी मेट के गाने तुमसे ही में अपनी आवाज दे चुकी हैं।


मांगनी पड़ी थी माफी
बड़े अच्छ लगते हैं का पहली सीजन मई 2011 से जुलाई 2014 के बीच प्रसारित हुआ था। इस शो को टीवी के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले शोज में गिना जाता था। उस जमाने में इस शो के जिस सीन की सबसे ज्यादा चर्चा हुई, उसमें राम कपूर और साक्षी तंवर के बीच रोमांटिक सीन था, जिसके चलते निर्माताओं और शो की टीम को दर्शकों की आलोचना का सामना करना पड़ा। कहा जाता है कि टीवी की दुनिया का शायद सबसे पहले लिपलॉक सीन यही था। इस लिपलॉक और रोमांटिक सीन के लिए शो की निर्माता एकता कपूर ने माफी भी मांगी थी।


ये भी आए कोरोना की चपेट में
बता दें कि करीना कपूर ( Kareena Kapoor) सोहेल खान (Sohail Khan) और संजय कपूर (Sanjay Kapoor) की पत्नियां यानी सीमा खान (Seema Khan) और महीप कपूर (Maheep Kapoor) के अलावा कुछ और सेलेब्स भी कोरोना की चपेट में आ चुके हैं।
 

ये भी पढ़ें-
Don 2 @ 10: जब Shahrukh Khan की बढ़ी थी Priyanka Chopra से नजदीकियां, फिर पत्नी ने उठाया था ऐसा कदम

अंदर से इतना आलीशान है TV के 'जमाई राजा' Ravi Dubey का ड्रीम होम, घर की एंट्री पर है एक शानदार बार

Round Up 2021: Salman Khan से लेकर Ajay Devgn सहित इन सेलेब्स की फिल्में जो इस साल साबित हुई फिसड्डी

83 Movie Premiere नाइट में नहीं हटीं Deepika Padukone से नजरें, पत्नी को चूमने से नहीं रोक पाए रणवीर सिंह

'खान' सरनेम नहीं है सफलता की गारंटी; Salman Khan के भाइयों से Kader Khan के बेटे तक, फ्लॉप रहे ये 10 एक्टर्स

देर रात छुपते-छुपाते Siddharth Malhotra से मिलने पहुंची Kiara Advani, पहन रखे थे इतने छोटे कपड़े

Read more Articles on
Share this article
click me!