Jhalak Dikhhla Jaa 10 : 8 साल की बच्ची ने दिग्गजों को पछाड़ा, ट्रॉफी के साथ जीती इतने लाख की रकम

Published : Nov 28, 2022, 08:08 AM IST
Jhalak Dikhhla Jaa 10 : 8 साल की बच्ची ने दिग्गजों को पछाड़ा, ट्रॉफी के साथ जीती इतने लाख की रकम

सार

8 साल की गुंजन सिन्हा ने 'झलक दिखला 10' के ग्रैंड फिनाले में रुबीना दिलैक, फैजल शेख और सृति झा जैसे दिग्गजों को कड़ी टक्कर दी और सबको धूल चटाते हुए रियलिटी शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली।

एंटरटेनमेंट डेस्क. डांसिंग रियलिटी शोस 'झलक दिखला जा 10' (Jhalak Dikhhla Jaa 10) का ग्रैंड फिनाले रविवार रात हुआ। 8 साल की गुंजन सिन्हा और उनके 12 साल के कोरियोग्राफर तेजस वर्मा ने रियलिटी शो की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। ट्रॉफी के साथ दोनों ने 20 लाख रुपए की प्राइज मनी भी अपने नाम की है। शो के जजेस करन जौहर और माधुरी दीक्षित ने गुंजन और तेजस को विजेता घोषित किया और उन्हें बधाई दी। शो में गुंजन और तेजस के डांस मेंटर सागर बोरा थे।

सबसे कम उम्र के विनर

गुंजन सिन्हा 'झलक दिखला जा' के इतिहास की सबसे कम उम्र की विजेता बनी हैं। उनके कोरियोग्राफर तेजस वर्मा भी शो पर अब तक के इतिहास के सबसे छोटे कोरियोग्राफर रहे  हैं। इससे पहले शो के 9 विजेताओं में नेपाल की टेरिया फौंजा मगर इस रियलिटी शो की सबसे युवा विजेता थीं, जिन्होंने 2017 में लगभग 15 साल की उम्र में इसकी ट्रॉफी अपने नाम की थी।

गुंजन सिन्हा ने दिग्गजों को हराया

गुंजन सिन्हा ने इस शो पर दिग्गज सेलेब्रिटीज को मात दी है। वे यहां टॉप 6 में टीवी एक्ट्रेस रुबीना दिलैक और उनके कोरियोग्राफर सनम जौहर , अभिनेता गश्मीर महाजनी और उनकी कोरियोग्राफर रोमशा सिंह, एक्ट्रेस सृति झा और उनके कोरियोग्राफर विवेक चचेरे , कोरियोग्राफर निशांत भट्ट और अनुराधा अयंगर और डिजिटल इन्फ्लुएंसर फैजल शेख और उनकी कोरियोग्राफर वैष्णवी पाटिल मुकाबला कर रही थीं। फैजल शेख और वैष्णवी पाटिल फर्स्ट रनरअप, जबकि रुबीना दिलैक और सनम जौहर दूसरे रनरअप रहे हैं।

कौन हैं गुंजन सिन्हा?

गुंजन सिन्हा मूल रूप से गुवाहाटी, असम की रहने वाली हैं और उनका पहला डांसिंग रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' था, जो पिछले साल फ़रवरी में शुरू हुआ था। 10 अक्टूबर 2021 तक चले इस रियलिटी शो में गुंजन के कोरियोग्राफर सागर बोरा  थे और वे टॉप 6 में पहुंच गई थीं। हालांकि, वे विजेता बनने से चूक गई थीं।उस शो के विजेता नागपुर, महाराष्ट्र के रहने वाले पियूष गुर्भेले बने थे। पिछले साल गुंजन को हिंदी म्यूजिक वीडियो 'काली शर्ट वालियां' में देखा गया था, जिसे सिमरन राज ने आवाज दी थी।

तेजस वर्मा कौन हैं?

तेजस वर्मा मुंबई, महाराष्ट्र के रहने वाले हैं। मिडिल क्लास फैमिली से ताल्लुक रखने वाले तेजस ने अपने डांस करियर की शुरुआत रियलिटी शो 'बूगी वूगी' से की थी। वे पॉपुलर डांसिंग रियलिटी शो 'डांस दीवाने 3' के फर्स्ट रनरअप रहे हैं। तेजस ने 'सुई धागा', 'मुन्ना माइकल' और 'लक्ष्मी' जैसी फिल्मों में भी काम किया है।

और पढ़ें...

अजय देवगन के भरोसे श्रिया सरन का बॉलीवुड करियर, 11 फिल्मों में से 8 फ्लॉप, 4 एक करोड़ के नीचे सिमटीं

आमिर खान की एक्स-भाभी ने बयां किया दर्द, बोलीं- सिंगल मां बनकर बेटी को पालना आसान नहीं रहा

अक्षय कुमार की मेगा बजट एक्शन फिल्म पर बड़ा अपडेट, जानिए स्टारकास्ट, शूटिंग से रिलीज तक का शेड्यूल

SHOCKING: अरिजीत सिंह के लाइव कॉन्सर्ट के टिकट की कीमत इतनी कि आ जाएगी 7 सीटर लग्जरी SUV

 

PREV

Recommended Stories

Bigg Boss 19 Voting Trend: वोटिंग में भयानक खेल, सबसे ज्यादा खतरे में कौन सा कंटेस्टेंट?
Bigg Boss 19: घर से निकलते वक्त मालती चाहर ने किया बड़ा कांड, क्यों रोए प्रणित मोरे?