KBC: कभी कंटेस्टेंट के पास दूध खरीदने के भी नहीं थे पैसे, अब जीते 6 लाख 40 हजार रुपए

Published : Nov 05, 2020, 09:34 AM ISTUpdated : Nov 05, 2020, 09:37 AM IST
KBC: कभी कंटेस्टेंट के पास दूध खरीदने के भी नहीं थे पैसे, अब जीते 6 लाख 40 हजार रुपए

सार

केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति में गुरुवार को रेखा रानी हॉटसीट पर बैठीं। उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। अमिताभ बच्चन भी उनसे काफी इंप्रेस दिखे। शो में उन्होंने 6 लाख 40 हजार रुपए जीते।

मुंबई. केबीसी यानी कौन बनेगा करोड़पति में गुरुवार को रेखा रानी हॉटसीट पर बैठीं। उन्होंने अपने चुलबुले अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। अमिताभ बच्चन भी उनसे काफी इंप्रेस दिखे। शो में उन्होंने 6 लाख 40 हजार रुपए जीते। शो में कंटेस्टेंट ने बताया था कि वो लोअर मीडिल क्लास से आती हैं और उन्होंने जिंदगी में इतने पैसे नहीं जीते। रेखा रानी का जीवन बेहद गरीबी में बीता है। उनके पिता ऑटो चलाते हैं। इस सवाल पर कंटेस्टेंट ने किया क्वीट...

रेखा ने शो में 12,5000 के सवाल पर क्विट कर दिया। सवाल था-  सईद मिर्जा की फिल्म 'नसीम' में नसीम के दादा की भूमिका किस कवि ने निभाई थी? ऑप्शन्स थे- (A) कैफी आजमी,  (B) मजरूह सुल्तानपुरी, (C) गुलजार, (D) जावेद अख्तर।
इसका सही जवाब था- कैफी आजमी।

 

घर में दूध खरीदने के भी नहीं थे पैसे 

रेखा रानी दिल्ली की रहने वाली हैं। वो 27 साल की हैं। रेखा लोअर मिडिल क्लास से आती हैं। शो में रेखा ने अमिताभ को बताया कि उन्होंने जिंदगी में कभी इतने पैसे नहीं देखे। कोरोना की वजह से उनके घर में 10 रुपए तक नहीं थे, दूध खरीदने तक के पैसे नहीं थे। एक समय तो ऐसा आया था कि किसी को भी कॉल करते थे तो सभी को ऐसा लगता था कि ये पैसे मांगेंगे। इनको कोई मदद की जरूरत होगी तो कोई फोन नहीं उठाता था। इस दौरान उनके दोस्तों ने उनकी मदद की, जिसे वो बहुत मानती थीं। उनका मानना है कि इतना तो सगे भी नहीं कर पाते। बता दें कि रेखा रानी का जीवन गरीबी में गुजरा है। उनके पिता ऑटो चलाते हैं।

यह भी पढ़ें: मांग में सिंदूर और लाल जोड़े में शादी के बाद सपना चौधरी ने मनाया पहला करवा चौथ, सामने आई फोटोज

यह भी पढ़ें: शिल्पा के पति ने भी किया था पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत, एक-दूसरे को पानी पिलाकर तोड़ा व्रत

अमिताभ ने शाहरुख से मांगी माफी  

केबीसी के सेट पर रेखा रानी ने बताया था कि शाहरुख खान उनके फेवरेट एक्टर रहे हैं और जब अमिताभ ने 'मोहब्बतें' में शाहरुख को डांटा था तो कंटेस्टेंट को बहुत बुरा लगा था। बिग बी ने 'कभी खुशी कभी गम' में तो आपने शाहरुख को घर से ही बाहर निकाल दिया था। रेखा इसे लेकर किस्सा सुनाती हैं कि वो बहुत छोटी थीं और बहुत रोई थीं। इसके बाद अमिताभ कहते हैं कि उन्हें दुख है कि उन्होंने रेखा रानी का दिल दुखाया। उन्होंने इसके लिए हाथ जोड़ कर शाहरुख खान से माफी मांगी और जब भी वो शाहरुख से मिलेंगे फिर इस बात के लिए उनसे माफी मांग लेंगे।

यह भी पढ़ें: अभिषेक-ऐश्वर्या से राज-शिल्पा शेट्टी तक, इन स्टार्स ने भी अपनी पत्नी के लिए रखा करवा चौथ का व्रत

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anupamaa Twist: कहानी में आने वाला है नया मोड़, 1 चीज जो अनुपमा में अब कभी नहीं दिखेगी
The 50 में फर्राटेदार हिंदी-पंजाबी-हरियाणवी बोलने वाला कौन है ये नाइजीरियन कंटेस्टेंट?