- Home
- Entertainment
- Other Entertainment News
- शिल्पा के पति ने भी किया था पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत, एक-दूसरे को पानी पिलाकर तोड़ा व्रत
शिल्पा के पति ने भी किया था पत्नी के लिए करवा चौथ का व्रत, एक-दूसरे को पानी पिलाकर तोड़ा व्रत
मुंबई. करवा चौथ का व्रत बुधवार यानी 4 नवंबर को देशभर में रखा गया था। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत कर पति की लंबी उम्र की दुआएं मांगती हैं। दिनभर भूखे प्यासे रहकर महिलाएं रात को चांद और पति का चेहरा देख उनके हाथ से पानी पीकर व्रत को तोड़ती हैं। ऐसे में इस त्योहार की जबरदस्त धूम स्टार्स के बीच भी देखने के लिए मिली। सलमान खान की बहन अर्पिता से शिल्पा शेट्टी तक कई एक्ट्रसेस ने अपने पति के हाथों से व्रत खोला, जिनकी फोटोज अब सोशल मीडिया पर शेयर की गई है। आइए देखते हैं उन फोटोज को...

करवा चौथ के दिन व्रत महिलाएं रखती हैं, लेकिन बड़े स्टार्स में पति भी अपनी पत्नी के लिए व्रत रखने लगे हैं। ऐसे में शिल्पा शेट्टी के पति राज कुंद्रा ने भी पत्नी का साथ देने के लिए निर्जला व्रत रखा था। दोनों चांद को देखने के बाद एक-दूसरे को पानी पिलाकर व्रत खोला। इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने सास और पति से आशीर्वाद भी लिया। शिल्पा और राज की शादी को 11 साल हो चुके हैं। दोनों ने 2009 में शादी की थी। राज शिल्पा का हर कदम पर साथ देते हैं। इनके बीच प्यार बेशुमार है।
रवीना टंडन ने भी पति का चेहरा देख अपना करवा चौथ का व्रत तोड़ा। वहीं, फोटो में उनके पति उनकी मांग में सिंदूर भरते भी दिखाई दे रहे हैं। रवीना और अनिल थदानी की शादी 2004 में हुई थी। इनकी शादी को 16 साल हो चुके हैं, लेकिन प्यार कम नहीं है।
सलमान खान की अर्पिता खान ने पति आयुष शर्मा के लिए करवा चौथ का व्रत रखा था और उन्होंने उनका चेहरा देखकर व्रत तोड़ा। इनकी शादी 2014 में हुई थी। इनकी शादी के 6 साल हो चुके हैं।
बिग बॉस 14 में फैंस को एंटरटेन कर रही टीवी की छोटी बहू यानी रुबीना दिलैक ने भी शो में ही करवाचौथ का व्रत रखा था और वहीं पर पति अभिनव का चेहरा देख अपना व्रत खोला। रुबीना और अभिनव ने 2018 में शादी की थी। इनकी शादी को महज दो साल हुए हैं।
पत्नी प्रियंका चौधरी ने भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना का चेहरा देख व्रत खोला। इस जोड़ी ने 2015 में शादी की थी।
जय भानुशाली और माही विज ने भी करवा चौथ का त्योहार मनाया और चांद दीदार कर व्रत को खोला। जय और माही ने 2011 में शादी की थी और इनके रिश्ते को बरकरार हुए 9 साल हो चुके हैं।
गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी ने भी व्रत खोला। इस जोड़ी को शादी के बंधन में बंधे 9 साल हो चुके हैं। इनकी शादी 2011 में हुई थी।
बिपाशा बसु पति करण सिंह ग्रोवर के साथ।
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।