
मुंबई। टीवी सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhagya) के एक्ट संजय गगनानी (Sanjay Gagnani) 26 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। संजय गगनानी पूनम प्रीत भाटिया संग सात फेरे लेने वाले हैं। तीन दिन पहले ही संजय गगनानी की शादी की रस्में शुरू हो चुकी हैं। हाल ही में कपल की संगीत सेरेमनी हुई, जिसके कुछ फोटो और वीडियो सामने आए हैं। दरअसल, जान खान ने अपने इंस्टाग्राम पर संजय और पूनम की संगीत सेरेमनी की कुछ झलकियां शेयर की हैं। इस दौरान संजय गगनानी जहां सूट में नजर आ रहे हैं, वहीं पूनम ऑफ-शोल्डर बॉल गाउन में दिख रही हैं।
इसके अलावा एक अन्य वीडियो में संजय गगनानी अपनी होने वाली पत्नी पूनम प्रीत के इशारों पर जमकर नाचते दिखे। फैंस संजय गगनानी और पूनम प्रीत भाटिया को शादी की बधाई दे रहे हैं। फैंस सोशल मीडिया में कह रहे हैं कि संजय गगनानी की असली प्रीता बेहद खूबसूरत है। बता दें कि अपनी शादी की रस्मों के दौरान पूनम प्रीत भाटिया बेहद खुश नजर आईं। तस्वीर में पूनम प्रीत भाटिया का नूर देखते ही बन रहा है।
सपना ठाकुर ने भी पूनम और संजय की दिन में हुई प्री-वेडिंग सेरेमनी की तस्वीरें शेयर की हैं। इन फोटोज में सभी लोग मोमेंट को एन्जॉय करते नजर आ रहे हैं। साथ ही कपल, अपने दोस्तों के साथ कैमरे के लिए पोज देता हुआ देखा जा सकता है। इन फोटोज को शेयर करते हुए सपना ने लिखा- नई शुरुआत, आप दोनों के लिए बहुत खुश हूं। आपका प्यार हर दिन मजबूत होता जाए। बधाई हो..मेरे यार की शादी है।
10 साल से साथ हैं संजय-पूनम :
एक इंटरव्यू में संजय गगनानी ने कहा था- हम 10 साल से एक साथ हैं और मैं कभी भी उनसे कोई चीज सरप्राइज नहीं रख पाया हूं। हम लंबे समय से लिव-इन रिलेशनशिप में रहे हैं लेकिन मैं हमेशा उन्हें सरप्राइज देने में फेल हो जाता हूं। पता नहीं उसे कैसे पता चल जाता है और वो मुझे तब तक नहीं जाने देती, जब तक उसे सरप्राइज के बारे में पता नहीं चल जाता।
ये भी पढ़ें -
क्या आपको याद है Ajay Devgn की पहली हीरोइन, 30 साल में इतना बदल गया लुक, Hema Malini की है रिश्तेदार
पापा के खिलाफ जाकर Ajay Devgn से शादी करने का Kajol ने लिया था फैसला, फिर झेलना पड़ा था बहुत कुछ
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।