कुंडली भाग्‍य फेम Shraddha Arya ने पर्पल येलो लहंगे में बिखेरा हुस्‍न का जलवा, सामने आई मेहंदी की तस्वीरें

Published : Nov 16, 2021, 12:12 AM IST
कुंडली भाग्‍य फेम Shraddha Arya ने पर्पल येलो लहंगे में बिखेरा हुस्‍न का जलवा, सामने आई मेहंदी की तस्वीरें

सार

श्रद्धा आर्या ने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें मेहंदी वाली डाली। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी सगाई की अंगूठी और मेहंदी दिखाती हुई नजर आ रही हैं। आज वो सात फेरे लेने वाली हैं।

कुंडली भाग्य फेम अभिनेत्री श्रद्धा आर्य (shraddha arya) आज यानी 16 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। प्री वेडिंग फंग्शन में वो बेहद ही खूबसूरत नजर आईं। सोमवार को मेहंदी की रस्म भी निभाई गई। जिसमें वो पर्पल और येलो कलर के कॉम्बिनेशन वाला लहंगा पहन रखी थीं। अभिनेत्री का हुस्न देखते ही बन रहा था। उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर दो तस्वीरें मेहंदी वाली डाली। जिसे फैंस खूब पसंद कर रहे हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी सगाई की अंगूठी और मेहंदी दिखाती हुई नजर आ रही हैं। 

अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर  तस्वीरों को साझा करते हुए श्रद्धा आर्या  ने लिखा, "अभी तक का सबसे आसान हां, जो मैंने कहा है!" इस तस्‍वीर में श्रद्धा एक हाथ से अपने आधे चेहरे को छुपाती हुईं और दूसरे हाथ से अपनी रिंग को दिखाती हुई नजर आ रही हैं। उनके दोनों हाथों में मेहंदी की खूबसूरत डिजाइन बनी हुई है। 

इनकी तस्वीरों को देखकर फैंस तो बधाई दे ही रहे हैं। साथ ही टीवी जगत से जुड़े एक्टर-एक्ट्रेस भी आनेवाले जीवन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।श्रद्धा के मेहंदी समारोह में शामिल हुए 'बालिका वधू' के अभिनेता शशांक व्यास ने उनके साथ एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की और एक नोट लिखा, 'आज आप बहुत खूबसूरत लग रही हैं। आप हमेशा इतनी सुंदर और खुश रहें! मैं आपको आपकी शादी के लिए शुभकामनाएं देता हूं!'

इससे पहले श्रद्धा आर्या ने अपने होने वाले पति राहुल की एक तस्वीर शेयर की हैं। हालांकि उसमें उनके होने वाले पति का चेहरा नहीं दिख रहा था। लेकिन हथेली पर एक्ट्रेस का नाम दिखाई दे रहा था।श्रद्धा दिल्ली के एक नौसैनिक अधिकारी राहुल शर्मा से शादी कर रही हैं।

बता दें कि श्रद्धा आर्या ने 2015 में जयंत नाम के एक एनआरआई से सगाई की थी। लेकिन कुछ समय बाद यह सगाई टूट गई थी। इसके बाद श्रद्धा ने आलम सिंह को डेट किया। नच बलिए 9 में आने के 2 महीने बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया था। लेकिन अब वो किसी और के साथ सात फेरे लेने जा रही हैं।

और पढ़ें:

Bigg Boss 15:Shamita Shetty को लेकर करण कुंद्रा और तेजस्वी के बीच आई दरार!

RajKummar Rao ने Patralekhaa से रचाई शादी, सामने आई वेडिंग की खूबसूरत तस्वीरें

AMITABH BACHCHAN ने मीनाक्षी शेषाद्री के साथ फिल्म करने से क्यों किया इनकार, जानिए चौंका देने वाला सच

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Anupamaa: 30 साल पहले मिथुन संग रोमांस कर चुकी अनुपमा, जानें किस फिल्म में दिखी जोड़ी
Ikka Teaser: 1.02 मिनट के टीजर में सनी देओल ने एक डायलॉग से लूटी महफ़िल, दिखे 5 स्टार