
मुंबई. लखनऊ के प्रख्यात व्यंग्य लेखक व कवि पंकज प्रसून ने एक बार पुनः क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। वह जल्द ही शेमारू टीवी और ओटीटी प्लेटफॉर्म वूट पर अपनी कविताओंको से देशवासियों को हंसाएंगे। तारक मेहता फेम शैलेश लोढ़ा के इस शो को होस्ट कर रहे हैं। आगामी शोज में वह उनके साथ हाज़िरजवाबी करते हुए दिखेंगे। नियमित प्रसारित होने वाले शो 'वाह भाई वाह ' की शूटिंग मुम्बई में चल रही है।यह ओटीटी प्लेटफॉर्म पर कविताओंको का पहला कार्यक्रम है। इससे पहले पंकज प्रसून को शैलेश लोढ़ा ने सब टीवी के शो 'वाह वाह क्या बात है' में भी बुलाया था। जहां से उनको देश भर में पहचान मिली थी। पंकज प्रसून इस समय न केवल हिंदी काव्य मंचों की शान हैं बल्कि गद्य व्यंग्य में भी उन्होंने अपना एक मुकाम हासिल किया है।
कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में कर चुके हैं शो
पंकज प्रसून को इससे पहले कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय द्वारा भी काव्य पाठ के लिए आमन्त्रित किया जा चुका है। हाल ही में हाई कमीशन ऑफ़ इंडिया, लंदन द्वारा भी उनको काव्य पाठ हेतु आमन्त्रित किया गया था। उत्तर प्रदेश हिंदी संस्थान द्वारा दो बार सम्मानित होने वाले पंकज प्रसून की आठ किताबें प्रकाशित हैं। हॉल ही में उनकी किताब "लड़कियां बड़ी लड़ाका होती हैं", प्रकाशित हुई है जो बेस्ट सेलर बनी हुई है। इस किताब की भूमिका अनुपम खेर ने लिखी है। इसका लोकार्पण राजभवन, महाराष्ट्र में हेमा मालिमी और राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने किया था।
इससे पहले पंकज प्रसून को अट्टहास युवा सम्मान, उत्तर प्रदेश गौरव, कबीर सम्मान एवम उत्तर प्रदेश भाषा सम्मान सहित तमाम राष्ट्रीय पुरस्कार मिले हैं। उनका नाम एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में भी दर्ज है। पंकज प्रसून के कोविड काल के दौरान रायबरेली जिले में डॉ कुमार विश्वास और सोनू सूद की मदद से 9 कोविड केयर सेंटर खुलवाये थे। एवं काढ़ा कैफे की शुरुआत की थी।
इसे भी पढ़ें-
पहले किया अमीरों को डेट फिर की शादी, 10 एक्ट्रेसेस में से 1 ऐसी भी जिसने सहेली के पति को ही चुरा लिया
पैरों में सूजन और चलना-फिरना भी हो रहा प्रेग्नेंट सोनम कपूर के लिए मुश्किल, फिर भी पहुंच गई यहां
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।