
एंटरटेनमेंट डेस्क. दिवंगत कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव (Raju Srivastava) की बेटी अंतरा श्रीवास्तव (Antara Srivastava) ने एक बातचीत के दौरान अपने पिता को लेकर दर्द बयां किया है। दरअसल, रविवार को मुंबई के जुहू स्थित इस्कॉन मंदिर में राजू श्रीवास्तव की प्रार्थना सभा रखी गई थी, जिसके लिए अंतरा मां शिखा श्रीवास्तव, भाई आयुष्मान श्रीवास्तव और पूरे परिवार संग वहां पहुंचा था। इससे पहले एक बातचीत के दौरान अंतरा ने राजू के उस समय की बात की, जब वे अस्पताल में भर्ती थे।
मां की हालत खराब है
अंतरा ने एक बातचीत में कहा था, "आज रात मैं मां के साथ मुंबई के लिए रवाना हो रही हूं। उनकी हालत ठीक नहीं है। हमारे लिए यह बहुत ही मुश्किल वक्त है।" अंतरा ने आगे कहा, "हम जल्दी ही दिल्ली लौट आएंगे। बहुत सारे रिवाज अभी पूरे करने हैं। कानपुर में पापा का घर था। इसलिए हमें वहां जाकर भी पूजा करनी होगी।"
अस्पताल में कुछ नहीं बोले पापा
इसके आगे अंतरा ने यह खुलासा भी किया कि राजू ने अस्पताल में एक भी शब्द नहीं बोला था। वे कहती हैं, "अस्पताल में पापा ने किसी तरह की बात नहीं की थी।" बता दें कि राजू श्रीवास्तव को 10 अगस्त को जिम में ट्रेडमिल पर दौड़ते वक्त सीने में तेज दर्द हुआ था और वे बेहोश होकर गिर गए थे। इसके बाद उन्हें जिम ट्रेनर ही दिल्ली एम्स लेकर गए थे, जहां बताया गया कि उन्हें हार्ट अटैक आया था। राजू के दिल के एक हिस्से में 100 फीसदी ब्लॉकेज था, जिसके चलते 10 अगस्त को ही उनकी एंजियोप्लास्टी की गई थी। लेकिन उसके बाद से उन्हें होश नहीं आया था। वे उसके बाद 40 से ज्यादा दिन तक आइसीयू में वेंटिलेटर पर रहे थे।
21 सितम्बर को हुआ निधन
21 सितम्बर की सुबह करीब 10:30 बजे राजू श्रीवास्तव का एम्स में ही निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार 22 सितम्बर को नई दिल्ली के निगमबोध घाट पर किया गया, जिसमें फिल्म डायरेक्टर मधुर भंडारकर, कॉमेडियन अहसान कुरैशी और सुनील पॉल समेत राजू के कई दोस्त शामिल हुए थे। 25 सितम्बर को राजू की प्रेयर मीट मुंबई में रखी गई, जिसमें कपिल शर्मा, शैलेश लोढ़ा, जॉनी लीवर, भारती सिंह और नितिन मुकेश समेत कई सेलेब्स उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे।
और पढ़ें...
सलमान, शाहरुख़ खान से मलाइका अरोड़ा तक, जब शराब के नशे में इन 7 सेलेब्स ने किए बड़े-बड़े कांड
BIGG BOSS 16: नए प्रोमो में मोगैम्बो बने दिखे सलमान खान, पहले कन्फर्म कंटेस्टेंट का लुक भी आया सामने
'मैंने पायल है छनकाई' के रीमिक्स को लेकर नेहा कक्कड़ पर भड़कीं फाल्गुनी पाठक, बोलीं- सुनकर उल्टी आ गई
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।