टीवी शो में शाहरुख खान और काजोल की दिखेगी जोड़ी, जानें किस रोल में नजर आएंगे ये रील लाइफ के ये कपल

Published : Apr 26, 2022, 07:15 PM ISTUpdated : Apr 26, 2022, 07:30 PM IST
टीवी शो में शाहरुख खान और काजोल की दिखेगी जोड़ी, जानें किस रोल में नजर आएंगे ये रील लाइफ के ये कपल

सार

शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी काफी वक्त से लोगों को देखने के लिए नहीं मिल रही थी। फेवरेट जोड़ी को देखने के लिए फैंस कब से बेताब थे, लेकिन अब उनका इंतजार खत्म होने वाला है। टीवी रिएलिटी शो में इनकी जोड़ी नजर आने वाली हैं।

मुंबई. शाहरुख खान (shah rukh khan) और काजोल (Kajol) की जोड़ी पर्दे की सबसे बेहतरीन जोड़ियों में से एक रही है। शायद ही कोई होगा जिन्हें इनका रोमांस पर्दे पर रास ना आता हो। लेकिन साल 2015 के बाद रील लाइफ के ये कपल नजर नहीं आए। इन्हें आखिरी बार फिल्म दिलवाले में ही देखा गया था। इस जोड़ी को चाहनेवाले कब से इन्हें एक साथ देखने के लिए बेताब थे। अब इनका इंतजार खत्म होने वाला है।

सेलिब्रिटी डांस रियलिटी शो 'झलक दिखला जा' के निर्माता 10वें सीजन के साथ कमबैक करने को तैयार हैं। माना जा रहा है कि इस शो में काजोल और शाहरुख खान दिखाई देंगे। लेकिन बतौर कंटेस्टेंट नहीं बल्कि जज की कुर्सी पर ये जोड़ी नजर आएगी। जी हां, सूत्रों के अनुसार शाहरुख खान-काजोल और फरहा खान इस शो को जज करेंगी। हालांकि अभी इनके नाम की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है।

जुलाई में लॉन्च होगा ये शो 

बता दें कि इस शो का नौवां सीजन साल 2016 में हुआ था। जिसके पैनल में फराह खान, करण जौहर गणेश हेगड़े  और  जैकलीन फर्नांडिस थीं। जबकि इसके होस्ट मनीष पॉल थे। इस बार इस शो को होस्ट कौन करेगा इसकी जानकारी भी फिलहाल सामने नहीं आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शो को ग्रैंड लेवल पर लाने की तैयारी की जा रही है। शो की कास्टिंग का काम जारी है। माना जा रहा है कि जुलाई में शो को लाया जाएगा।

इस मूवी में नजर आए काजोल और शाहरुख

 बता दें कि काजोल और शाहरुख खान एक साथ कई हिट मूवी बॉक्स ऑफिस पर दिए। बाजीगर','दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे', 'करण अर्जुन','कभी खुशी कभी गम''कुछ-कुछ होता है', 'माई नेम इज खान' है। 

दिलवाले फ्लॉप मूवी साबित हुई इस  जोड़ी की

साल 2015 में शाहरुख और काजोल फिल्म 'दिलवाले' (Dilwale) में नजर आए थे। लेकिन ये मूवी फ्लॉप हो गई थी। इसके बाद से ये जोड़ी पर्दे पर नहीं दिखाई दी है। शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वो दीपिका पादुकोण के साथ 'पठान' में दिखाई देंगे। इसके अलावा डंकी में नजर आएंगे। 

और पढ़ें:

Kiara Advani Breakup: सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ ब्रेकअप की खबर के बीच ये क्या बोल दीं कियारा आडवाणी

शम्मी कपूर का एक दो नहीं बल्कि 6 अभिनेत्रियों के लिए धड़का था दिल, बेटे आदित्य ने पापा को लेकर खोले कई राज

सलमान खान की हीरोइन बनने के लिए Sonakshi Sinha को घटाने पड़े थे 30kg, जानें 'दबंग' गर्ल की Fat to Fit जर्नी

PREV

मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।

Recommended Stories

The 50 का कॉन्सेप्ट क्या, 1 फरवरी को शुरू होने वाले शो के कितने कंटेस्टेंट्स फाइनल?
Govinda को छोड़िए, उनके भांजे की हो रही 11 साल बाद वापसी, इस धांसू वेब सीरीज में आएंगे नज़र