'तारक का उल्टा चश्मा' : उड़ी- उड़ी जा रहीं बबीता जी, मुनमुन दत्ता ने कहा- मुझ पर चढ़ा नवरात्रि का बुखार

मुनमुन दत्ता  अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। वे अक्सर अपने नए वीडियो और पिक्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने गरबा स्टाइल आउटफिट में  शानदार डांस पेश किया है। 

Rupesh Sahu | Published : Oct 1, 2022 1:57 PM IST

एंटरटेनमेंट डेस्क, Tarak Ka Ooltah Chashmah,   Munmun Dutta said- Navratri fever got on me : 'तारक का उल्टा चश्मा' (Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah) आज भी देश में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले टीवी शो में शुमार किया जाता है। कई सारे कलाकर ने इससे विदाई ले ली है, लेकिन इसका आकर्षण बना हुआ है। इस शो के हर किरदार जिस तरह से घटनाओं पर ओव्हर रिएक्ट करते हैं, वह इसके दर्शकों को बहुत भाता है। 

कायम है बबीता जी का जलवा

तारक का उल्टा चश्मा की बबीता जी (Babita Ji) जिनका असली नाम मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) है, उन्हें भी लोग बहुत पसंद करते हैं। शो में तो ज्यादातर मेल कैरेक्टर उन्हें पसंद करते ही  हैं, वहीं शो के बाहर भी उनकी ये इमेज कायम है। वहीं मुनमुन दत्ता भी अपने फैंस को निराश नहीं करती हैं। वे अक्सर अपने नए वीडियो और पिक्स इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। इस बार उन्होंने गरबा स्टाइल आउटफिट में  शानदार डांस पेश किया है। 

मुनमुन दत्ता ने दिखाए हॉट डांस मूव्स
बबीता जी ने अपनी लेटेस्ट पोस्ट में  ग्रीन और फ्लोरल प्रिंटेड सीक्वेंस वाला लहंगा पहना है। उन्होंने सटल ग्लॉसी मेकअप करके अपना स्टनिंग लुक दिखाया है। वहीं बबीता ने हैवी ज्वेलरी भी कैरी की हैं, नवरात्रि के रंग में रंगी मुनमुन ने लंबी चोटी में फ्लावर रील लगाकर उसे अट्रेक्टिव लुक दिया है। मुनमुन दत्ता का ये लुक देखकर बहुत आसानी से कहा जा सकता है कि वह गरबा करने जा रही हैं। 

 

'उड़ी उड़ी जाए' गाने पर किया जमकर डांस
बबीता जी वायरल वीडियो में शाहरूख खान के 'उड़ी उड़ी जाए' गाने पर मस्ती से थिरकती दिख रही हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नवरात्रि का बुखार है.' । वहीं उनके इस हॉट लुक को फैंस ने बहुत पसंद किया है।  इस पर यूजर्स लगातार कॉमेंट कर रहे हैं। एक फैंस  ने लिखा - navaratri ❤️ in Gokul dham, वहीं ज्याादतर यूजर्स ने रेड हार्ट और फायर इमोजी शेयर किए हैं. 

ये भी पढ़ें -
BIGG BOSS 16 : सलमान खान को अट्रेक्ट नहीं कर पाईं बॉबी डार्लिंग ! BB हाउस में नहीं मिली एंट्री
Bigg Boss विनर श्वेता तिवारी ने शर्ट की बटन खोलते दिखाई इरोटिक अदाएं,फैंस ने कहा- आप तो जवान
यहां देखें ऋचा और अली की शादी की अनदेखी तस्वीरें, 'अम्बरसरिया' गाने पर डांस करता नजर आया कपल
निकिता रावल की हॉटनेस के आगे सनी लियोनी, उर्फी जावेद छूटीं पीछे, सेमी न्यूड पिक्स से मचा चुकी हैं

Read more Articles on
Share this article
click me!