
एंटरटेनमेंट डेस्क. 'द कपिल शर्मा शो' (The Kapil Sharma Show) एक बार फिर टीवी पर दर्शकों को हंसाने के लिए ल्लौत रहा है। हालांकि, पिछले सीजन के कई ऐसे कलाकार हैं, जो इस बार शो में नजर नहीं आएंगे। इनमें कॉमेडियन भारती सिंह (Bharti Singh) भी शामिल हैं। हाल ही में एक बातचीत में भारती ने इसके पीछे कि वजह उजागर की और दर्शकों से गुजारिश की कि वे हर शो में उन्हें देखने की आदत ना डालें।
कपिल शर्मा के जल्दी लौटने से हुई दिक्कत
एक न्यूज वेबसाइट से बातचीत में भारती ने कहा, "द कपिल शर्मा शो से पहले वे (कपिल शर्मा) लंबा ब्रेक चाहते थे। क्योंकि उनका दूसरा शो लंबा चलतना था। लेकिन फिर वे जल्दी आ गए और शो शुरू हो गया।"
भारती सिंह कर चुकी थीं कहीं और कमिटमेंट
भारती की मानें तो वे इस बार 'द कपिल शर्मा शो' का हिस्सा नहीं हैं। क्योंकि वे किसी और शो के लिए कमिटमेंट कर चुकी हैं। उन्होंने कहा, "मैं कहीं और कमिटमेंट कर चुकी हूं। मैं 'सा रे गा मा पा' के लिए कमिटमेंट कर चुकी हूं। लेकिन अगर 'सा रे गा मा पा' और 'द कपिल शमा शो' की टाइमिंग क्लैश हुई तो आप मुझे शो में आते-जाते देख सकेंगे।"
मुझे हर शो में देखने की आदत ना डालें : भारती
भारती ने आगे कहा, "अब मैं एक मां भी हूं। इसलिए मुझे हर शो में देखने की आदत मत बनाइए। लेकिन आप मुझे कभी-कभी देख सकेंगे।" बता दें कि भारती सिंह 'द कपिल शर्मा शो' के पिछले तीनों सीजंस में अलग-अलग किरदार निभाती दिखाई दी थीं और दर्शकों को उनका हंसाने का अंदाज़ काफी पसंद भी आया था।
10 सितम्बर से शुरू हो रहा नया सीजन
बात 'द कपिल शर्मा शो' के नए यानी चौथे सीजन की करें तो यह सीजन 10 सितम्बर से टेलीकास्ट होगा। कपिल शर्मा के साथ उनके टीम मेंबर्स अर्चना पूरन सिंह, सुमोना चक्रवर्ती, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर वापस टीवी पर लौट रहे हैं। उनके अलावा कुछ नए एक्टर्स भी शो में आ रहे हैं, जिनमें सिद्धार्थ सागर और सृष्टि रोड़े शामिल हैं। दूसरी ओर भारती सिंह के अलावा शो में सपना का किरदार निभाने वाले कृष्णा अभिषेक भी नए सीजन में दिखाई नहीं देंगे।
और पढ़ें...
BIGG BOSS: आमिर खान के भाई ने ठुकराया सलमान खान के शो का ऑफर, लोग बोले- कर लो, जिंदगी बन जाएगी
मनोरंजन जगत की सबसे खास खबरें अब एक क्लिक पर। फिल्में, टीवी शो, वेब सीरीज़ और स्टार अपडेट्स के लिए Bollywood News in Hindi और Entertainment News in Hindi सेक्शन देखें। टीवी शोज़, टीआरपी और सीरियल अपडेट्स के लिए TV News in Hindi पढ़ें। साउथ फिल्मों की बड़ी ख़बरों के लिए South Cinema News, और भोजपुरी इंडस्ट्री अपडेट्स के लिए Bhojpuri News सेक्शन फॉलो करें — सबसे तेज़ एंटरटेनमेंट कवरेज यहीं।