17 मई को 3 शुभ योग, ये आसान उपाय करने से चमक सकती है आपकी किस्मत

Published : May 17, 2021, 12:51 PM IST
17 मई को 3 शुभ योग, ये आसान उपाय करने से चमक सकती है आपकी किस्मत

सार

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, आज (17 मई) सोम पुष्य का शुभ योग बन रहा है। पुष्य नक्षत्र का आरंभ आज सुबह 9.45 से होगा, जो अगले दिन 10.43 तक रहेगा। पुष्य नक्षत्र सोमवार को होने से ये सोम पुष्य कहलाएगा। इसके अलावा इस दिन धाता और सर्वार्थ सिद्धि नाम के 2 अन्य शुभ योग भी बन रहे हैं।

उज्जैन. पुष्य नक्षत्र को बहुत ही शुभ माना गया है। इस दिन कुछ उपाय करने से आपकी किस्मत चमक सकती है। जानिए सोम पुष्य के शुभ योग में कौन-से उपाय करें… 

1. सोम पुष्य के शुभ योग में तांबे के लोटे में पानी लें और केसर मिलाएं। इसके बाद ये जल शिवलिंग पर चढ़ाएं। जल चढ़ाते समय ऊँ नम: शिवाय मंत्र का जाप करते रहना चाहिए। इस उपाय से भाग्य से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।
2. धन संबंधी परेशानियों को दूर करने के लिए घर के मुख्य द्वार पर श्रीयंत्र रखकर उसकी पूजा करें।
3. सोम पुष्य के शुभ योग में सुबह जल्दी उठकर स्नान आदि करने के बाद भगवान विष्णु की पूजा करें और श्रीविष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें।
4. चंद्रमा से संबंधित दोष दूर करने के लिए भी ये दिन बहुत खास है। इस दिन चंद्र मंत्र का जाप करना चाहिए- ऊं श्रां श्रीं श्रौं स: चंद्रमसे नम:
5. सोमवार की रात चंद्रोदय के बाद चंद्रदेव को कच्चे दूध में मिश्री और चावल मिलाकर अर्घ्य अर्पित करें। इससे धन से जुड़ी परेशानियां खत्म हो सकती हैं।
6. इस दिन मां लक्ष्मी की पूजा करें। पूजा में 11 पीली कौड़ियां, गोमती चक्र रखें। पूजा के बाद ये चीजें तिजोरी में रखें।
7. महालक्ष्मी के मंदिर जाएं और देवी मां को हल्दी की गांठ, इत्र, गुलाब के फूल चढ़ाएं। माता लक्ष्मी के सामने केसर का तिलक खुद के मस्तक पर लगाएं।

ज्योतिषीय उपायों के बारे में ये भी पढ़ें

जन्म कुंडली में है अल्पायु योग तो करें ये उपाय, बच सकते हैं अकाल मृत्यु से

आटे के इन 4 उपायों से दूर हो सकती है पैसों से जुड़ी परेशानी और जीवन में आती है सुख-समृद्धि

लाल किताब: शुक्र के कारण जीवन में मिलती है सुख-सुविधाएं, इसे मजबूत करने के लिए करें ये उपाय

लाल किताब: कर्ज से छुटकारा पाने और धन लाभ के लिए करें इन 3 में से कोई 1 उपाय

लाल किताब: जन्म कुंडली में जिस भाव में हो शनि, उसी के अनुसार करें ये आसान उपाय


 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश