Amavasya 2022: 1 अप्रैल को कब तक रहेगी अमावस्या, कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं, क्या उपाय करें?

Published : Apr 01, 2022, 08:58 AM IST
Amavasya 2022:  1 अप्रैल को कब तक रहेगी अमावस्या, कौन-कौन से शुभ योग बन रहे हैं, क्या उपाय करें?

सार

आज (1 अप्रैल, शुक्रवार) चैत्र मास की स्नान-दान अमावस्या (Amavasya 2022) है। धर्म ग्रंथों के अनुसार, ये तिथि बहुत ही खास होती है इसलिए इसे पर्व यानी त्योहार माना गया है। इस दिन तीर्थ पर स्नान कर दान करने का विशेष महत्व है। ऐसा करे से ग्रहों से संबंधित शुभ फल मिलते हैं और चंद्रमा का दोष समाप्त होता है।

उज्जैन. चैत्र अमावस्या (Amavasya 2022) पर इस बार एक-दो नहीं बल्कि 6 शुभ योग बन रहे हैं। ये शुभ योग हैं सर्वार्थसिद्धि, अमृतसिद्धि ब्रह्म, इंद्र, ध्वज और श्रीवत्स। इतने सारे शुभ योगों के चलते इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया है। ज्योतिषियों के अनुसार, इन शुभ योगों में किए गए स्नान-दान, उपाय आदि का फल कई गुना होकर मिलता है। इस दिन देवताओं की पूजा भी करनी चाहिए, इससे हर मनोकामना पूरी हो सकती है।

ये भी पढ़ें- 2 अप्रैल से शुरू होगा विक्रम संवत् 2079, कौन हैं इस वर्ष का राजा और मंत्री, किस ग्रह को मिला है कौन-सा पद?

जानिए कब तक रहेगी अमावस्या तिथि
पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि का आरंभ 31 मार्च, गुरुवार को दोपहर लगभग 12.22 से हुआ है, जो 1 अप्रैल, शुक्रवार को सुबह लगभग 11.54 तक रहेगी। शुक्रवार को सूर्योदय सुबह 5.58 पर होगा, इसलिए सूर्योदय से लेकर अमावस्या तिथि रहने तक तीर्थ पर स्नान करना शुभ रहेगा। वहीं दान व अन्य उपाय पूरे दिन किए जा सकते हैं। शुक्रवार को अमावस्या तिथि सूर्योदय व्यापिनी होने से इसका शुभ फल पूरे दिन मिलेगा।

ये भी पढ़ें- Chaitra Amavasya 2022: 31 मार्च को हिंदू पंचांग की अंतिम अमावस्या, पितृ दोष से परेशान हैं तो ये उपाय करें

एक महीने में 2 अमावस्या का योग
ज्योतिषियों के अनुसार, अप्रैल 2022 में दो अमावस्या का योग बन रहा है। चैत्र अमावस्या 1 अप्रैल, शुक्रवार को रहेगी, वहीं वैशाख अमावस्या का योग 30 अप्रैल, शनिवार को बन रहा है। शनिवार को अमावस्या होने से ये शनिश्चरी अमावस्या कहलाएगी। इस दिन शनि दोष और पितृ दोष से संबंधित उपाय आदि किए जा सकेंगे। इसी दिन साल का पहला सूर्यग्रहण भी होगा, लेकिन ये भारत में दिखाई नहीं देगा। ऐसा योग बहुत कम बनता है जब एक ही महीने में दो अमावस्या आती हो। 

ये भी पढ़ें- 1 अप्रैल को 6 शुभ योग एक साथ, इन्वेस्टमेंट के लिए बहुत शुभ रहेगा ये दिन, जमीन-जायदाद खरीदना रहेगा फायदेमंद
 

इस दिन करें ये उपाय
1.
धर्म ग्रंथों के अनुसार पीपल में पितृ व अन्य सभी देवताओं का वास माना गया है। अमावस्या तिथि पर दूध में पानी और काले तिल डालकर पीपल पर चढ़ाने से पितृ दोष शांत होता है और देवता भी प्रसन्न होते हैं।
2. भगवान शिव को पितरों का अधिपति देवता कहा जाता है यानी शिवजी को प्रसन्न कर लिया जाए तो पितृ देवता भी प्रसन्न हो जाते हैं और शुभ फल प्रदान करते हैं।
3. अमावस्या तिथि पर जरूरतमंदों को भोजन, कपड़े आदि चीजें दान करने से सभी तरह के संकट दूर हो जाते हैं और पितृ देवता संतुष्ट होकर अपने लोक लोट जाते हैं। उनकी संतुष्टि से घर-परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

ये भी पढ़ें- 

Chaitra Navratri 2022: चैत्र नवरात्रि के दौरान भूलकर भी न करें ये 4 काम, हो सकता है कुछ अशुभ
  
अप्रैल 2022 में ग्रहों का दुर्लभ संयोग, सभी 9 ग्रह बदलेंगे राशि, शनिदेव बढ़ाएंगे इन 3 राशि वालों की परेशानी

31 मार्च को शुक्र ग्रह करेगा राशि परिवर्तन, मेष सहित इन 3 राशि वालों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Chaitra Navratri 2022: नवरात्रि में बनेगा ग्रहों का खास योग, देवी का वाहन घोड़ा होने से मिलेंगे शुभ फल

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम