मकान बनाने के लिए प्लॉट चुनते समय ध्यान रखें ये बातें, नहीं तो करना पड़ेगा परेशानियों का सामना

Published : Nov 26, 2021, 06:15 AM IST
मकान बनाने के लिए प्लॉट चुनते समय ध्यान रखें ये बातें, नहीं तो करना पड़ेगा परेशानियों का सामना

सार

वास्तु शास्त्र में सुखी और समृद्ध जीवन के लिए घर के निर्माण से लेकर उसकी भूमि खरीदने तक के लिए महत्वपूर्ण बातें बताई गई हैं। यदि आपको नई जमीन खरीदनी हो तो उससे पहले जमीन की समीक्षा करना आवश्यक होता है। 

उज्जैन. अपना खुद का मकान हर इंसान का सपना होता है। छोटा ही सही लेकिन अपनी छत का मजा ही कुछ और होता है। जो लोग सालों तक किराए के मकान में रहते हैं, उनके लिए खुद का मकान होना जीवन की सबसे बड़ी उपलब्धि से कम नहीं होता। लोग बहुत ही सोच-विचार और देखभाल कर नया मकान खरीदते हैं, लेकिन कई बार ऐसा होता है कि नए घर में प्रवेश करते ही परेशानियां शुरू हो जाती हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। घर का वास्तु दोष भी इसकी वजह हो सकता है। यदि जमीन खरीदते समय निचे बताई गयी बातों का ध्यान नहीं रखते हैं तो आपको समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

ऐसी भूमि पर भूलकर भी नहीं बनाना चाहिए घर…
1. जिस भूमि में खुदाई करते समय कोयला, हड्डियां, कपाल, भूसा आदि चीजें निकलें उस पर मकान नहीं बनाना चाहिए। ऐसी भूमि पर मकान बनाने से निगेटिव एनर्जी के कारण परिवार के सदस्यों पर बुरा असर पड़ सकता है।
2. भूमि खरीदते समय देख लें कि उस पर या उसके आस-पास कोई पुराना कुंआ, खंडहर, शमशान, या कब्रिस्तान आदि न हो। क्योंकि ये सभी चीजें निगेटिव एनर्जी बढ़ाती हैं जिसका असर घर पर भी होता है।
3. घर या प्लॉट खरीदते समय ध्यान रखें कि वह उत्तर मुखी या पूर्व मुखी होना चाहिए। पश्चिम मुखी प्लाट भी लिया जा सकता है लेकिन दक्षिण मुखी घर शुभ नहीं माना जाता है, इसलिए हो सके तो ऐसा मकान लेने से बचें।
4. जिस जमीन पर कांटेदार वृक्ष या कंटीली झाड़ियां उगी हुई हो उसे मकान बनाने के लिए नहीं खरीदना चाहिए। यदि जिस स्थान पर आप जमीन खरीद रहे हैं और उसके दक्षिण में हैंडपंप, कोई जलस्तोत्र जैसे तालाब आदि हो तो उसे खरीदने से बचना चाहिए। ऐसी भूमि अशुभ फल देने वाली मानी गई है।
5. गड्ढे वाली जमीन पर मकान बनाने से धन संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है इसलिए ऐसे स्थान पर मकान बनाने से बचें। जो मकान भूमि से थोड़ा नीचे होता है, वहां जल जमाव की स्थिति बनती है, साथी ही अन्य मकानों से नीचे होने के कारण हीन भावना भी मन में पैदा होती है।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

Feng shui tips: किस धातु से बनी विंड चाइम्स घर की किस दिशा में लगाना चाहिए, जानिए खास बातें

Vastu Tips: इन छोटी-छोटी बातों का रखेंगे ध्यान तो दूर होंगी परेशानियां और मिल सकती है तरक्की

वास्तु दोष निवारक यंत्र से दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां, जानिए इसके फायदे और खास बातें

Vastu Tips: ये 7 वास्तु टिप्स दूर कर सकते हैं घर की निगेटिविटी, सभी को रखना चाहिए इन बातों का ध्यान

घर में गलत जगह लगा हो आईना तो रूक सकती है तरक्की, इन बातों का भी रखें ध्यान

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को यहां से भेजें हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश