दिन के अनुसार रोज करें ये आसान उपाय, मिलेंगे ग्रहों के शुभ फल और बनेंगे धन लाभ के योग

मस्तक पर तिलक लगाना हिंदू परंपराओं में से एक है। पुरातन समय में तिलक लगाना अनिवार्य माना जाता है। तिलक लगाए बिना की गई पूजा भी मान्य नहीं थी, लेकिन बदलते समय के साथ इस परंपरा में भी बदलाव आ गया है। अब लोग विशेष अवसरों पर भी तिलक लगाते हैं।

Asianet News Hindi | Published : Dec 11, 2021 6:57 AM IST

उज्जैन. जो व्यक्ति रोज तिलक लगाता है, उस पर भगवान की कृपा हमेशा बनी रहती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तिलक लगाने से ग्रहों से संबंधित अशुभ फलों में भी कमी आ सकती है। इसके अलावा हर दिन के अनुसार विशेष चीजों का तिलक लगाने से भी शुभ फलों की प्राप्ति संभव है। आज हम आपको बता रहे हैं कि सप्ताह में किस दिन किस चीज का तिलक लगाना चाहिए, जिससे कि शुभ फल मिल सके। इसकी जानकारी इस प्रकार है…

1. सोमवार 
धर्म ग्रँथों के अनुसार, सोमवार भगवान शिव का दिन माना जाता है। इस दिन के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं इसलिए इस दिन सफेद चंदन, विभूति या फिर भस्म का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से भोलेनाथ के साथ-साथ चंद्रमा की कृपा भी हम पर बनी रहती है। साथ ही चंद्रमा से संबंधित शुभ फलों की प्राप्ति भी होती है।

2. मंगलवार 
मंगलवार हनुमानजी की दिन माना जाता है और इस दिन का स्वामी ग्रह मंगल है। इस दिन लाल चंदन या चमेली के तेल में घुला हुआ सिंदूर का तिलक लगाने की परंपरा है। ऐसा करने से जीवन में सभी संकट दूर होते हैं और मनोकामना पूर्ण होती है।

3. बुधवार 
बुधवार को भगवान श्रीगणेश की पूजा का विधान है और इस दिन के ग्रह स्वामी बुध हैं। इस दिन सूखे सिंदूर का तिलक लगाएं। ऐसा करने से बुद्धि का विकास होता है और बुध ग्रह से संबंधित शुभ फल मिलते हैं। बिजनेस कर रहे लोगों को ये उपाय जरूर करना चाहिए क्योंकि बुध के प्रभाव से ही बिजनेस में सफलता मिलती है।

4. गुरुवार 
गुरुवार को भगवान विष्णु की पूजा करने की जाती है और इस वार के स्वामी ग्रह बृहस्पति हैं। इस दिन सफेद चंदन की लकड़ी को पत्थर पर घिसकर उसमें केसर मिलाकर तिलक लगाने वैवाहिक जीवन में खुशियां बनी रहती हैं।

5. शुक्रवार 
शुक्रवार को माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। इस दिन के ग्रह स्वामी शुक्र हैं। इस दिन लाल चंदन का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से धन लाभ के योग बनते हैं साथ ही भौतिक सुख-सुविधाओं की प्राप्ति भी होती है।

6. शनिवार 
शनिवार को शनिदेव की पूजा की जाती है। इस दिन के ग्रह स्वामी शनि (Shani) हैं। इस दिन काली हल्दी को पत्थर पर घिसकर उसका तिलक लगाना चाहिए। इससे शनिदेव की कृपा बनी रहती है और दुखों का अंत होता है।

7. रविवार
रविवार सूर्यदेव को समर्पित है। इस दिन के ग्रह स्वामी सूर्य हैं, जो ग्रहों के राजा भी हैं। इस दिन लाल चंदन या रोली का तिलक लगाना चाहिए। ऐसा करने से मान-सम्मान बढ़ता है और नौकरी में तरक्की के योग बनते हैं।

 

ये खबरें भी पढ़ें

16 दिसंबर से 14 जनवरी 2021 तक का समय है बहुत खास, ये उपाय कर सकते हैं आपकी परेशानियां दूर

बुध के राशि परिवर्तन से इन 4 राशि वालों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, जानिए किस राशि पर कैसा होगा असर

धनु से निकलकर मकर राशि में आया शुक्र, किसकी चमकेगी किस्मत और किन राशियों की बढ़ेगी परेशानी, जानिए

30 दिसंबर तक मकर राशि में रहेगी शुक्र-शनि की जोड़ी, इन 4 राशि वालों को होगा फायदा

घर के मंदिर में ध्यान रखें ये बातें, कैसी मूर्ति की करें पूजा और किस तरह की मूर्तियां रखने से बचें

Share this article
click me!