Dhanteras 2021: स्वयंसिद्ध मुहूर्त है धनतेरस, इस दिन खास उपाय करने से दूर हो सकती है पैसों की तंगी

धनतेरस (Dhanteras 2021) हिंदुओं के प्रमुख त्योहारों में से एक है। इसी दिन से पंच दिवसीय दीपोत्सव यानी दीपावली की शुरूआत होती है। इस बार ये उत्सव 2 नवंबर, मंगलवार को है। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस के दिन समुद्र मंथन के दौरान देवताओं के चिकित्सक भगवान धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए थे।
 

Asianet News Hindi | Published : Oct 31, 2021 3:07 PM IST / Updated: Nov 02 2021, 04:00 PM IST

उज्जैन. धनतेरस (Dhanteras 2021) भगवान धन्वंतरि की पूजा के साथ धन-धान्य की वर्षा करने वाला त्योहार है। इस बार धनतेरस पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं जिनमें त्रिपुष्कर और बुधादित्य योग प्रमुख हैं। धनतेरस के दिन धन प्राप्ति और कष्टों को दूर करने के लिए विशेष अचूक उपाय बताए गए हैं। धनतेरस पर बन रहे इन शुभ योगों में यदि कुछ खास उपाय किए जाएं तो हर मनोकामना पूरी हो सकती है। ये उपाय बहुत ही आसान हैं, जिसे कोई भी कर सकता है। धनतेरस स्वयंसिद्ध मुहूर्त है यानी इस दिन किए गए सभी काम, उपाय और पूजा का शुभ फल मिलता है। आगे जानिए इस दिन और कौन-से उपाय कर सकते हैं…

1. मां लक्ष्मी और भगवान कुबेर को प्रसन्न करने के लिए धनतेरस की रात केसर या हल्दी से रंगे हुए 21 चावल के साबूत दाने लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रखना चाहिए, ऐसा करने से समृद्धि आती है।
2. धनतेरस पर आपको मां लक्ष्मी के श्रीयंत्र की स्थापना करनी चाहिए और उसकी पूजा करनी चाहिए, दिवाली तक पूजा करने के उपरांत आप इसे घर या ऑफिस की उत्तर दिशा में रख दें या दीवार पर लगा दें। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
3. धनतेरस पर रात को दक्षिण दिशा में यम का दीपक अवश्य जलाएं। ऐसा करने से अकाल मुत्यु का भय नहीं रहेगा और निरोगी शरीर होगा।
4. यदि आपको या आपके परिवार में स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी है तो आप धनतेरस पर अन्न और दवाइयों का दान अवश्य करें। ऐसा करने से आपकी सेहत संबंधी समस्या जल्द ही समाप्त हो जाएगी।
5. धनतेरस पर भगवान कुबेर की पूजा की जाती है और उनकी दिशा उत्तर मानी गई है। इसलिए धनतेरस के दिन नकदी उत्तर दिशा में ही रखें, ऐसा करने से आपको धन लाभ होगा।
6. धनतेरस पर अपने घर या दुकान की तिजोरी या गल्ले पर लक्ष्मीजी का ऐसा चित्र लगाना चाहिए जिसमें मां लक्ष्मी कमल पर धनवर्षा की मुद्रा में बैठी हुईं हो और दो हाथी सूंड उठाए नजर आ रहे हों। ऐसा करने पर हमेशा तिजोरी में मां लक्ष्मी का वास होता है।
7. शुभ मुहूर्त में इस दिन बाजार से 11 गोमती चक्र ले आएं और इन पर चंदन लगाकर लक्ष्मी पूजन करें और लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें इससे आपके घर में धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
8. माता लक्ष्मी की प्रसन्नता के लिए धनतेरस पर नई झाड़ू घर में लाना बेहद समृद्धि दायक माना गया है। झाड़ू से साफ-सफाई होती है और स्वच्छ घर में मां लक्ष्मी निवास करती हैं।

दिवाली के बारे में ये भी पढ़ें

Dhanteras 2021: धनतेरस या दीपावली पर करें इन 7 में से किसी 1 यंत्र स्थापना, बन सकते हैं धन लाभ के योग

Dhanteras 2021: धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग में करें राशि अनुसार खरीदी, मिलेगी सुख-समृद्धि और होगा धन लाभ

Dhanteras 2021: धनतेरस पर शुभ योग में ये उपाय करने से मिलेगा कर्ज से छुटकारा और हो सकता है धन लाभ

Bhai Dooj 2021: भाई दूज पर बहन करती है भाई की लंबी उम्र की कामना, ये है शुभ मुहूर्त और कथा

Govardhan Puja 2021: 5 नवंबर को इस शुभ मुहूर्त में करें गोवर्धन पूजा, भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी इस पर्व की कथा

29 अक्टूबर से 4 नवंबर तक बन रहे हैं कई शुभ योग, इनमें खरीदी और निवेश करना रहेगा फायदेमंद

Diwali 2021: दीपावली 4 नंवबर को, इस विधि से करें देवी लक्ष्मी, कुबेर औबहीखाता की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त

Narak Chaturdashi 2021: नरक चतुर्दशी 3 नवंबर को, इस दिन की जाती है यमराज की पूजा

Dhanteras 2021: इस विधि से करें भगवान धन्वंतरि की पूजा, ये हैं शुभ मुहूर्त, आरती और कथा

Diwali 2021: 4 नवंबर को दीपावली पर करें इन 7 में से कोई 1 उपाय, इनसे बन सकते हैं धन लाभ के योग

दीपावली 4 नवंबर को, पाना चाहते हैं देवी लक्ष्मी की कृपा तो घर से बाहर निकाल दें ये चीजें

Read more Articles on
Share this article
click me!