Feng Shui Tips for Prosperity: नौकरी में तरक्की और धन लाभ के लिए ध्यान रखें ये 5 आसान फेंगशुई टिप्स

फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। फेंगशुई पानी और हवा पर आधारित है। फेंगशुई टिप्स (Feng Shui Tips for Prosperity) का उपयोग घर से वास्तु दोष (Vastu Tips) संबंधी तमाम तरह की परेशानियां दूर कर सकता है।

Manish Meharele | Published : Jun 1, 2022 12:09 PM IST

उज्जैन. घर की सुख-समृद्धि बनाए रखने के लिए बाजार में फेंगशुई के अनेक शो-पीस और गैजेट्स आसानी से मिल जाते हैं। वास्तु शास्त्र और फेंगशुई में कुछ ज्यादा अंतर नहीं है। फेंगशुई में भी वास्तु की ही तरह पैसे, सुख-शांति और तरक्की संबंधी कई उपाय बताए गए हैं। इन टिप्स को पूरी तरह से ध्यान रखा जाए तो घर में सुख-शांति के साथ समृद्धि भी बनी रह सकती है। आप भी फेंगशुई के इन आसान उपायों को आसानी से अपना सकते हैं। ये फेंगशुई टिप्स बहुत ही आसान हैं, जिसे कोई भी कर सकते हैं। आगे जानिए फेंगशुई से जुड़ी इन टिप्स के बारे में…

1. फेंगशुई के अनुसार, घर में खास तरह के पक्षियों का जोड़ा रखना चाहिए जैसे लवबर्ड और मैंडरेन डक। इन पक्षियों को प्रेम का प्रतीक माना गया है। इन पक्षियों की मूर्तियों का जोड़ा घर में रखना शुभ माना जाता है। फेंगशुई शास्त्र के अनुसार, इससे लव लाइफ में खुशहाली बनी रहती है।
2. अगर आपको लगता है कि आपके घर में निगेटिविटी ज्यादा है तो आप अपने घर में काला कछुआ, लाल पक्षी, सफेद बाघ या ड्रैगन की तस्वीर रख सकते हैं। फेंगशुई के अनुसा ऐसा करने से घर में नेगेटिव एनर्जी प्रवेश नहीं कर पाती और खुशहाली बनी रहती है।
3. फेंगशुई का मानना है कि घर में नदी, तालाब या झरने की तस्वीरों को हमेशा उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। किसी अन्य दिशा में लगाने से ये निगेटिव प्रभाव देते हैं।  घर के पूर्वोत्तर में तालाब या फव्वारा होना शुभ माना गया है। फेंगशुई के अनुसार, इसके पानी का बहाव घर की ओर होने मां लक्ष्मी का साथ सदैव बना रहता है।
4. फेंगशुई में मछलियों को भी बहुत शुभ माना गया है। इसके शो-पीस बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। मछलियों को जोड़े को घर में लटकाना शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इससे धन लाभ तो होता ही है, साथ ही नौकरी में तरक्की भी मिलती है।
5. फेंगशुई का मानना है कि अगर आपके ऑफिस में कोई बड़ा हॉल है तो वहां धातु से बनी कोई प्रतिमा या शो-पीस जरूर रखना चाहिए। ऐसा करने से ऑफिस में पॉजिटिविटी बनी रहती है और तरक्की में बाधाएं नहीं आती हैं।

ये भी पढ़ें-

ये 4 कारण उड़ा सकते हैं किसी की भी रातों की नींद, हमेशा बनी रहती है बैचेनी


Shani Vakri In June 2022: शनि की चाल बदलने से बाजार में आएगा उछाल, आपदा से हो सकती है जन-धन की हानि

Planet Transit In June 2022: 4 जून को बुध की बदलेगी चाल, किस राशि पर कैसा होगा असर? जानिए राशिफल से

 

Share this article
click me!