Choti holi 2022: होलिका दहन की रात तंत्र-मंत्र से जुड़े ये 4 उपाय करने से दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां

Published : Mar 17, 2022, 10:03 AM ISTUpdated : Mar 17, 2022, 03:17 PM IST
Choti holi 2022: होलिका दहन की रात तंत्र-मंत्र से जुड़े ये 4 उपाय करने से दूर हो सकती हैं आपकी परेशानियां

सार

आज (17 मार्च, गुरुवार) फाल्गुन मास की पूर्णिमा (Falgun Purnima 2022) तिथि है। धर्म ग्रंथों में इस तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन होलिका दहन (Holika Dahan 2022) किया जाता है।

उज्जैन. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, दीपावली, श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और महाशिवरात्रि की तरह ही होलिका दहन की रात भी तंत्र-मंत्र के लिए बहुत खास मानी गई है। माना जाता है कि इस रात में किए गए उपाय बहुत ही जल्दी शुभ फल प्रदान करते हैं। होलिका दहन (Holi Ke Upay) की रात तंत्र साधक एकांत में साधना करते हैं और गुप्त सिद्धियां प्राप्त करते हैं। इस रात को धन लाभ, ग्रहों की शांति, बिजनेस में सफलता पाने के लिए भी विशेष उपाए तंत्र शास्त्र में बताए गए हैं। इन उपायों को विधि-विधान से करने पर आपकी परेशानियां दूर हो सकती हैं। आज हम आपको होलिका दहन की रात किए जाने वाले कुछ साधारण उपाय बता रहे हैं। ये उपाय इस प्रकार हैं-

ये भी पढ़ें- Holi 2022: 1755 के बाद होलिका दहन पर आज बन रहा है मंगल, शुक्र और शनि का दुर्लभ योग, आ सकती है प्राकृतिक आपदा

परेशानी दूर करने के लिए करें मंत्र जाप
होलिका दहन की रात हनुमानजी की पूजा करें और इसके बाद तुलसी की माला से नीचे लिखे मंत्र का जाप करें। कम से कम 5 माला जाप अवश्य करें।
मंत्र- राम रामेति रामेति रमे रामे मनोरमे।
सहस्त्र नाम तत्तुन्यं राम नाम वरानने।।
इस मंत्र के जाप से आपकी परेशानियां कम हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें- Holi 2022 Puja Vidhi & Timing: सुख-समृद्धि के लिए 17 मार्च को करें होलिका की पूजा, ये है विधि और शुभ मुहूर्त
 

ग्रहों की शांति के लिए ये उपाय करें
होली की रात उत्तर दिशा में बाजोट (पटिए) पर सफेद कपड़ा बिछाकर उस पर मूंग, चने की दाल, चावल, गेहूं, मसूर, काले उड़द एवं तिल की ढेरी बनाएं। अब उस पर नवग्रह यंत्र स्थापित करें। उस पर केसर का तिलक करें, घी का दीपक लगाएं एवं नीचे लिखे मंत्र का जाप करें। जाप स्फटिक की माला से करें। जाप पूरा होने पर यंत्र को पूजा स्थान पर स्थापित करें, ग्रह अनुकूल होने लगेंगे।
मंत्र- ब्रह्मा मुरारी त्रिपुरान्तकारी भानु शशि भूमि-सुतो बुधश्च।
गुरुश्च शुक्र शनि राहु केतव: सर्वे ग्रहा शांति करा भवंतु।।

ये भी पढ़ें- Holi 2022: बिजनेस-नौकरी के अनुसार इन खास रंगों से खेलें होली, किस्मत भी देने लगेगी आपका साथ
 

बिजनेस में सक्सेस पाने का उपाय
एकाक्षी नारियल को लाल कपड़े में गेहूं के आसन पर स्थापित करें और सिंदूर का तिलक करें। अब मूंगे की माला से नीचे लिखे मंत्र का जाप करें। 21 माला जाप होने पर इस पोटली को दुकान में ऐसे स्थान पर टांग दें, जहां ग्राहकों की नजर इस पर पड़ती रहे। इससे व्यापार में सफलता मिलने के योग बन सकते हैं।
मंत्र- ऊं श्रीं श्रीं श्रीं परमसिद्धि व्यापार वृद्धि नम:।

ये भी पढ़ें- Holi 2022: मथुरा के इस गांव में धधकती हुई अग्नि के बीच चलकर निकलते हैं पंडाजी, 10 बार कर चुके हैं ये कारनामा
 

रोग नाश के लिए उपाय
अगर आप किसी बीमारी से परेशान हैं, तो इसके लिए भी होली की रात को खास उपाय करने से आपकी बीमारी दूर हो सकती है। होली की रात आप नीचे लिखे मंत्र का जाप तुलसी की माला से करें। इससे आपकी परेशानी दूर हो सकती है।
मंत्र- ऊं नमो भगवते रुद्राय मृतार्क मध्ये संस्थिताय मम शरीरं अमृतं कुरु कुरु स्वाहा

ये भी पढ़ें

Holi 2022: शिवजी-कामदेव और श्रीकृष्ण-पूतना से भी जुड़ी है होली की परंपरा, जानिए कथाएं व रोचक बातें

Holi 2022: होलिका दहन पर आज तक नहीं बना ग्रहों का ऐसा दुर्लभ शुभ संयोग, सुख-समृद्धि के लिए इस दिन ये काम करें

सोई किस्मत जगाना चाहते हैं तो होलिका दहन की रात करें हनुमानजी के इन 3 में से कोई भी 1 उपाय

Holi 2022: बरसाने में खेली जाती है लट्‌ठमार होली, कैसे शुरू हुई ये परंपरा, क्या आप जानते हैं ये खास बातें?

Holika Dahan 2022: अमर होने हिरण्यकश्यप ने मांगे थे खास वरदान, लेकिन वो अपने पुत्र को क्यों मारना चाहता था?
 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम