रखेंगे इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान तो खत्म हो सकती है घर की निगेटिव एनर्जी

Published : May 31, 2021, 12:51 PM IST
रखेंगे इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान तो खत्म हो सकती है घर की निगेटिव एनर्जी

सार

वास्तु सिद्धांत के अनुसार, घर में निगेटिव एनर्जी अधिक होने से परिवार के सदस्यों पर इसका बुरा असर पड़ता है। इसके कारण कई लोग डिप्रेशन का शिकार भी हो जाते हैं, नौकरी-व्यापार आदि में घाटा उठाना पड़ता है और जीवन के हर क्षेत्र में परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं।

उज्जैन. वास्तु सिद्धांत के अनुसार, घर में निगेटिव एनर्जी अधिक होने से परिवार के सदस्यों पर इसका बुरा असर पड़ता है। इसके कारण कई लोग डिप्रेशन का शिकार भी हो जाते हैं, नौकरी-व्यापार आदि में घाटा उठाना पड़ता है और जीवन के हर क्षेत्र में परेशानियां उत्पन्न हो जाती हैं। इससे बचने के लिए छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। ऐसा करने से निगेटिव एनर्जी कम होती जाती है और पॉजिटिव एनर्जी का स्तर बढ़ जाता है।    

1. वास्तु के अनुसार धार्मिक पुस्तकों और ग्रंथों को हमेशा पश्चिम दिशा की ओर रखना चाहिए। किसी दूसरी दिशा में, बेड के अंदर अथवा गद्दे या तकिये के नीचे धार्मिक पुस्तकें रखने से निगेटिव एनर्जी बढ़ने लगती है।
2. यदि घर में लगातार तनाव या कलह का माहौल बना रहता है,तो सुबह घर की सफाई के बाद हल्दी को जल में घोलकर एक पान के पत्ते की सहायता से पूरे घर में छिड़काव करें, इससे आपकी समस्या का समाधान हो सकता है।
3. रोज सुबह-शाम गाय के शुद्ध घी का दीपक घर के मंदिर में लगाना चाहिए। इससे पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है।
4. पूजा करते समय रोज घंटी या शंख बजाना चाहिए। इससे सभी प्रकार की नकारात्मक ऊर्जा घर से बाहर निकलती है।
5. अगर आपके साथ अनिद्रा की समस्या है तो इसका कारण वास्तुदोष भी हो सकता है। इसके लिए दक्षिण दिशा की ओर सिर करके सोएं। इससे अनिद्रा की स्थिति में सुधार होगा।
6. घर में सुन्दर और मन को प्रसन्न करने वाले चित्र लगाएं। इससे मानसिक तनाव कम होगा। परिवार में एकता बनाए रखने के लिए लिविंग रूम में फैमली फोटो लगाएं।
7. घर के मंदिर में भगवान को चढ़ाए गए फूल सूखने पर वहां से हटा देना चाहिए। इससे भी नकारात्मक ऊर्जा का प्रसार होता है।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

वास्तु टिप्स: घर में किस स्थान पर दर्पण लगाने से दूर हो सकती हैं पैसों से जुड़ी परेशानी?

रात में बार-बार खुलती हैं नींद तो ये वास्तु दोष हो सकते हैं इसका कारण, ध्यान रखें ये बातें

घर के आंगन में या आस-पास नहीं लगाने चाहिए ये पौधे, इनसे बढ़ सकती है निगेटिविटी

वास्तु टिप्स: घर में कहां होना चाहिए जूते-चप्पल रखने का स्थान, किन बातों का रखें ध्यान?

घर और ऑफिस में रखना चाहिए गाय का ये खास शो-पीस, इससे बनते हैं संतान प्राप्ति के योग

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश