फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। ये निगेटिव और पॉजिटिव एनर्जी के सिद्धांत पर कार्य करता है। इसमें बहुत सी बातें भारतीय वास्तु शास्त्र से मिलती जुलती हैं। फेंगशुई में बहुत-सी ऐसी चीज़ों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। ऐसा हा एक शो-पीस है बछड़े को दूध पिला रही गाय का।

उज्जैन. फेंगशुई चीन का वास्तु शास्त्र है। ये निगेटिव और पॉजिटिव एनर्जी के सिद्धांत पर कार्य करता है। इसमें बहुत सी बातें भारतीय वास्तु शास्त्र से मिलती जुलती हैं। फेंगशुई में बहुत-सी ऐसी चीज़ों के बारे में बताया गया है, जिन्हें घर में रखने से वास्तु दोषों को दूर किया जा सकता है और घर में पॉजिटिव एनर्जी बनी रहती है। ऐसा हा एक शो-पीस है बछड़े को दूध पिला रही गाय का। जानिए इसे घर में रखने से क्या फायदा हो सकता है…

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

1. वास्तु शास्त्र के अनुसार बछड़े को दूध पिला रही गाय को घर में रखने से ना योग्य संतान प्राप्ति के योग बनते हैं। गाय के इस प्रतीक को दंपत्ति अपने बेडरूम में इस तरह रहें जिससे उनकी नज़र बार-बार इस पर पड़े।
2. वास्तु शास्त्र में गाय को घर में रखने से व्यक्ति अगर कठिन दौर से गुजर रहा होता है या उसकी स्थिति अच्छी नहीं होती है तो ऐसा करने से उसकी परेशानी कम हो सकती है।
3. घर में गाय का शो-पीस रखने से सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है और ऐसा करने से हमें मानसिक शांति मिलती है। घर पर इस गाय को दक्षिण पूर्व दिशा में रखना शुभ रहता है।
4. सिक्कों के ढेर पर बैठी हुई गाय का शो-पीस वास्तु और फेंगशुई में बहुत लोकप्रिय है। ऐसा शो-पीस घर या दफ्तर कहीं भी स्थापित किया जा सकता है, जो कि परिवार व संस्थान के लिए सौभाग्य व समृद्धि आमंत्रित करता है।
5. व्यापार में वृद्धि के लिए इसे ऑफिस में रखना एक बहुत ही कारगर उपाय है जिसके परिणामस्वरूप सकारात्मकता और सफलता मिलती है।
6. घर या ऑफिस में गाय की प्रतिमा को रखना काफी लाभप्रद हो सकता है क्योंकि ये व्यक्ति की सहनशीलता को बढ़ाती है, जिससे व्यक्ति सही निर्णंय लेने में सक्षम बनता है।
7. गाय का यह शो-पीस न सिर्फ मानसिक शांति प्रदान करता है, बल्कि हमारी उचित इच्छाओं को पूरी करने में मददगार भी होता है।
8. कामधेनु गाय का यह प्रतीक कठिन दौर व मुश्किलों से जूझने की शक्ति भी प्रदान करता है। इसे तस्वीर के रूप में भी दीवार पर लगाया जा सकता है।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

नैऋत्य कोण का स्वामी है राहु, इस दिशा में दोष होने पर मिलते हैं अशुभ फल, रखें इन बातों का ध्यान

गलत तरीके से सोने पर हो सकते हैं कई नुकसान, वास्तु और धर्म ग्रंथों में बताए गए हैं सोने से जुड़े कई नियम

वास्तु टिप्स: किचन में कहां होना चाहिए फ्रीज और अन्य इलेक्ट्रानिक चीजें, किस दिशा में मुख करके बनाएं खाना?

घर के इन हिस्सों पर होता है राहु का प्रभाव, यहां दोष होने पर मिलने लगते हैं अशुभ फल

पारिवारिक और आर्थिक परेशानियों का कारण हो सकता है वास्तु दोष, ध्यान रखें ये आसान टिप्स