घर में रखना चाहते हैं फिश एक्वेरियम तो ध्यान रखें ये 7 बातें, इसे गलत दिशा में रखने से बढ़ सकती हैं परेशानियां

Published : Jul 04, 2021, 09:00 AM ISTUpdated : Jul 04, 2021, 01:35 PM IST
घर में रखना चाहते हैं फिश एक्वेरियम तो ध्यान रखें ये 7 बातें, इसे गलत दिशा में रखने से बढ़ सकती हैं परेशानियां

सार

चाइनीज वास्तु फेंगशुई में फिश एक्वेरियम का अपना खास महत्व है। इसे घर में शुभ और सकारात्मक ऊर्जा का स्रोत माना गया है।

उज्जैन. वास्तु विज्ञान में भी मछलियों को जल का कारक माना गया है, ये हमेशा एक्टिव रहती हैं, इस कारण इन्हें घर में ऊर्जा लाने वाला और आसपास के माहौल से आलस व नकारात्मक ऊर्जा को हटाने वाला माना जाता है। फिश एक्वेरियम को लेकर फेंगशुई में कई तरह के नियम बताए गए हैं। आगे जानिए इन नियमों के बारे में…

1. फेंगशुई के अनुसार फिश एक्वेरियम न सिर्फ आपको ख़ुशी देता है बल्कि इससे घर के सदस्यों के ऊपर आने वाली सारी विपत्तियां भी टल जाती हैं। फेंगशुई में मछली को सफलता व व्यवसाय में बढ़ोत्तरी का प्रतीक भी माना जाता है।
2. इसे गलत दिशा में रखने से इसका प्रभाव नकारात्मक भी हो सकता है। फिश एक्वेरियम को घर की पूर्व, उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना गया है। जल की इन दिशाओं में एक्वेरियम रखने से वहां की पॉज़िटिव एनर्जी बढ़ती है।
3. ध्यान रहे कि कभी भी रसोईघर में एक्वेरियम नहीं रखना चाहिए,रसोईघर में अग्नितत्व होता है और एक्वेरियम जल तत्व का प्रतीक है। वास्तु के अनुसार आग और पानी एक जगह रखने से आपसी कलह की संभावना बढ़ती है।
4. एक्वेरियम के द्वारा घर में सकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाने के लिए समय-समय पर इसका पानी बदलते रहना चाहिए। 
5. एक्वेरियम में मछलियों की संख्या कम से कम नौ होनी चाहिए। इनमें से आठ मछली लाल और सुनहरे रंग की और एक काले रंग की मछली जरूर होनी चाहिए। काले रंग की मछली सुरक्षा का प्रतीक है। यह नकारात्मक शक्तियों से घर की रक्षा करती है।
6. एक्वेरियम में समय-समय पर मछलियां मरती रहती हैं, मरी हुई मछली को तुरंत हटा देना चाहिए और जिस रंग की मछली मरी हो उसी रंग की नयी मछली लाकर एक्वेरियम में ज़रूर डाल देना चाहिए।
7. फेंगशुई के अनुसार एक्वेरियम में जब कोई मछली मरती है तो वह अपने साथ नकारात्मक शक्तियों को लेकर चली जाती है।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

वास्तु टिप्स: घर की निगेटिविटी दूर कर सकते हैं रंगों के ये उपाय और बढ़ा सकते हैं सुख-समृद्धि

टिप्स: बेडरूम में कैसी तस्वीरें नहीं लगाना चाहिए और किस रंग के चादर का उपयोग करने से बचना चाहिए?

उपहार में मिला लाफिंग बुद्धा देता है शुभ फल न कि अपने पैसों से खरीदा हुआ, जानिए क्या है इससे जुड़ी मान्यता

वास्तु टिप्स: वायव्य कोण में दोष होने पर बढ़ जाती है शत्रुओं की संख्या, सुखों में आती है कमी

नौकरी और बिजनेस में नहीं मिल रही सफलता तो ध्यान रखें वास्तु की ये 4 टिप्स

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम