हस्तरेखा: जिस व्यक्ति की हथेली में बनता है सरस्वती योग, उसे मिलती है प्रसिद्धि और सफलता

Published : Feb 26, 2021, 10:44 AM IST
हस्तरेखा: जिस व्यक्ति की हथेली में बनता है सरस्वती योग, उसे मिलती है प्रसिद्धि और सफलता

सार

हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हमारी हथेली में भी कई शुभ योग बनते हैं। सरस्वती भी ऐसा ही एक शुभ योग है। जिस व्यक्ति की हथेली में ये योग होता है उसे लेखन या उद्बोधन देने के क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त होती है।

उज्जैन. हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हमारी हथेली में भी कई शुभ योग बनते हैं। सरस्वती भी ऐसा ही एक शुभ योग है। जिस व्यक्ति की हथेली में ये योग होता है उसे लेखन या उद्बोधन देने के क्षेत्र में बड़ी सफलता प्राप्त होती है। ऐसे लोग संत, प्रवचनकार, मोटीवेशनल स्पीकर, अच्छे वक्ता और लेखक भी हो सकते हैं। यानी इन लोगों पर देवी सरस्वती की कृपा बनी रहती है। देवी की कृपा से ही इन्हें प्रसिद्धि भी मिलती है।

कैसे बनता है सरस्वती योग?
हथेली में यदि कोई रेखा गुरु पर्वत से प्रारंभ होकर चंद्र पर्वत तक जाती हो और एक रेखा चंद्र पर्वत से प्रारंभ होकर गुरु पर्वत तक पहुंचती हो। ये दोनों रेखाएं पूर्ण विकसित, लालिमा युक्त, बिना कटी-फटी हो तो सरस्वती योग बनता है। गुरु पर्वत तर्जनी अंगुली के मूल में होता है तथा चंद्र पर्वत कनिष्ठिका अंगुली के नीचे बुध पर्वत की समाप्ति से प्रारंभ होकर मणिबंध से पहले तक का हथेली के किनारे वाला क्षेत्र होता है। यदि ऐसा योग हथेली में हो तो इसे सरस्वती योग कहा जाता है।

सरस्वती योग का फल
1.
सरस्वती योग के प्रभाव से व्यक्ति काव्य, संगीत, नृत्य आदि के क्षेत्र में पारंगत होता है तथा कोई एक समय आता है जब वह अपनी कला के माध्यम से शीर्ष प्राप्त करता है।
2. ऐसा व्यक्ति अपनी कला के माध्यम से देश-विदेश में पूर्ण सम्मान तथा ख्याति अर्जित करता है। सरस्वती के साथ उस पर लक्ष्मी की कृपा भी होती है।
3. सरस्वती योग वाला व्यक्ति लेखन और साहित्य के क्षेत्र में बड़ी सफलताएं अर्जित करता है। इनकी लेखनी का लोहा पूरी दुनिया मानती है।
4. सरस्वती योग जिनके हाथ में होता है वे लोग प्रसिद्ध वक्ता होते हैं। इनमें किसी भी विषय पर लगातार घंटों बोलने की क्षमता होती है। लोग इनकी वाणी से प्रभावित रहते हैं।
5. फिल्मों में ऐसा व्यक्ति विशेष उपलब्धि हासिल करता है। अपनी आवाज के दम पर ऐसा व्यक्ति सर्वत्र लोकप्रियता हासिल करता है।
6. यदि सरस्वती योग बनाने वाली रेखाएं कटी-फटी हो तो ऐसा व्यक्ति अपनी वाणी के कारण अपमानजनक परिस्थितियों का सामना करता है।

हस्त शास्त्र के बारे में ये भी पढ़ें

अशुभ होता है हथेली पर द्वीप का चिह्न, जानिए किस स्थान पर होने से क्या फल देता है

हस्तरेखा: जिन लोगों की हथेली में होती हैं ये खास रेखाएं, वो होते हैं धनवान

इंडेक्स फिंगर के नीचे होता है गुरु पर्वत, इससे जान सकते हैं किस्मत से जुड़ी खास बातें

प्रेम, जीवनसाथी और सुख-सुविधाओं के बारे में बताता है शुक्र पर्वत, हथेली में यहां होता है

हथेली के ये 10 निशान होते हैं बहुत खास, जानिए इनसे जुड़े शुभ-अशुभ फल

हथेली की इन रेखाओं और निशानों से जानिए आपको कब हो सकता है धन लाभ

हस्तरेखा: हथेली के तिल भी बताते हैं आपकी किस्मत से जुड़ी खास बातें

जिन लोगों की उंगलियों पर होता है तिल वो होते हैं किस्मत वाले, जानिए ऐसी ही खास बातें

समुद्र शास्त्र: नाक से भी जान सकते हैं व्यक्ति के स्वभाव और भविष्य के बारे में खास बातें

समुद्र शास्त्र: सोने का तरीका भी बताता है आपके नेचर से जुड़ी कई खास बातें

सामुद्रिक शास्त्र: इस ग्रंथ में लिखे हैं सौभाग्यशाली स्त्रियों के गुण और लक्षण

जानिए कैसा होता है अलग-अलग गर्दन वाले व्यक्तियों का स्वभाव

समु्द्र शास्त्र: स्त्रियों के गाल पर तिल होता है शुभ, डिंपल वाली लड़कियां होती हैं भाग्यशाली

समुद्र शास्त्र: बालों के रंग और आकार-प्रकार से भी जान सकते हैं व्यक्ति का नेचर और फ्यूचर

हथेली पर ऐसे निशान बनाते हैं राजयोग, ऐसे लोग को मिलता है जीवन का हर सुख

हथेली और कलाई के बीच होती है ये खास रेखाएं, इनसे जुड़ा होता है हमारी उम्र और किस्मत का राज

हथेली की इन रेखाओं से जान सकते हैं अपनी किस्मत से जुड़ी ये 10 खास बातें

हथेली में सूर्य पर्वत के पास बनने वाली ये रेखा होती है अशुभ, शुभ फल के लिए करें ये उपाय

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम