Raksha Bandhan पर ये 6 काम करने से घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि, दूर होती हैं परेशानियां

Published : Aug 20, 2021, 09:21 AM ISTUpdated : Aug 20, 2021, 12:29 PM IST
Raksha Bandhan पर ये 6 काम करने से घर में बनी रहती है सुख-समृद्धि, दूर होती हैं परेशानियां

सार

इस बार 22 अगस्त, रविवार सावन (Sawan 2021) मास की पूर्णिमा तिथि है। इस तिथि पर रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2021) पर्व मनाया जाता है। ये सावन मास (Sawan 2021) का अंतिम दिन होता है, इसके अगले दिन से भाद्रपद मास शुरू हो जाता है।

उज्जैन. धर्म ग्रंथों में श्रावणी पूर्णिमा का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन ब्राह्मणों द्वारा श्रावणी उपाकर्म आदि शुभ कार्य किए जाते हैं। इस इस तिथि पर पवित्र नदियों में स्नान करने और दान-पुण्य करने की परंपरा है। ज्योतिष शास्त्र में भी इस तिथि पर किए जाने वाले अनेक उपायों के बारे में बताया गया है। उज्जैन के ज्योतिषाचार्य पं. मनीष शर्मा के अनुसार, जानिए रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2021) पर क्या-क्या काम करने चाहिए…

1. रक्षाबंधन (Raksha Bandhan 2021) पर अपने इष्टदेव को रक्षासूत्र अर्पित करना चाहिए। अगर हम चाहें तो शिव जी, हनुमान जी, गणेश जी और भगवान विष्णु को भी रक्षासूत्र अर्पित कर सकते हैं।
2. सावन (Sawan 2021) माह की पूर्णिमा पर शिवलिंग की पूजा करें और इसके बाद जरूरतमंद लोगों को धन-अनाज का दान करें। शिव पूजा करने पर भक्त का मन शांत होता है। नकारात्मक विचार दूर होते हैं।
3. शिवलिंग पर चंदन, बिल्वपत्र, दूध, सफेद वस्त्र चढ़ाना चाहिए। इनके साथ अलग-अलग अनाज और फूल भी शिवलिंग पर चढ़ाएं। पूजा में ऊँ सांब सदाशिवाय नम: मंत्र का जाप करें। अक्षत यानी चावल भी शिव जी को चढ़ाना चाहिए। ध्यान रखें चावल टूटे न हों।
3. शिव पूजा में तिल चढ़ाने का भी विशेष महत्व है। तिल चढ़ाने से कुंडली से संबंधित कई दोष दूर हो सकते हैं। खड़े मूंग बुध ग्रह से संबंधित दोष दूर करने के लिए शिव जी को चढ़ा सकते हैं। शिवलिंग जौ चढ़ाने से अक्षय पुण्य मिलता है। शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाने से घर में अन्न की कमी नहीं होती है।
4. शिवलिंग पर कमल के फूल चढ़ा सकते हैं। विचारों की पवित्रता के लिए सफेद कमल चढ़ाना चाहिए। शिवलिंग पर बिल्वपत्र चढ़ाना बहुत शुभ माना गया है। इससे सभी मनोकामनाएं पूरी हो सकती हैं।
5. पूर्णिमा पर किसी ब्राह्मण से घर में सत्यनारायण भगवान की कथा करवानी चाहिए। पूजा के बाद ब्राह्मण को दान-दक्षिणा जरूर देनी चाहिए। पूर्णिमा तिथि पर विष्णु जी और देवी लक्ष्मी की पूजा भी जरूर करें।
6. दक्षिणावर्ती शंख में केसर मिश्रित दूध भरें और विष्णु-लक्ष्मी का अभिषेक करें। वस्त्र, हार-फूल, फल और भोग चढ़ाएं। धूप-दीप जलाकर आरती करें।

रक्षाबंधन के बारे में ये भी पढ़ें

Raksha Bandhan 22 अगस्त को, इस दिन सिंह राशि में रहेंगे 3 ग्रह, 12 राशियों पर कैसा होगा इसका असर?

Raksha Bandhan: शुभ फल पाने के लिए किस देवता को कौन-से रंग का रक्षासूत्र बांधना चाहिए?

इस बार Raksha Bandhan पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, बहनें दिन भर बांध सकेगी भाई की कलाई पर राखी

Raksha Bandhan पर 474 साल बाद बनेगा दुर्लभ संयोग, 3 ग्रह रहेंगे एक ही राशि में

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम