Vastu के इन 3 उपायों से दूर हो सकती है घर की निगेटिविटी, बनी रहेगी सकारात्मकता

Published : Sep 08, 2021, 11:17 AM IST
Vastu के इन 3 उपायों से दूर हो सकती है घर की निगेटिविटी, बनी रहेगी सकारात्मकता

सार

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) में बुरी शक्तियों को नकारात्मक उर्जा और अच्छी शक्ति को सकारात्मक उर्जा के रूप में देखा जाता है। उर्जा का प्रवाह जिस तरह से व्यक्ति और उसके घर पर होता है उसका असर व्यक्ति के स्वास्थ्य, सुख और धन पर भी होता है।

उज्जैन. वास्तु विज्ञान में कुछ ऐसे नियम हैं जिनका पालन किया जाए तो हम नकारात्मक उर्जा के प्रभाव को अपने से दूर करके सकारात्मक उर्जा से लाभ उठा सकते हैं। चीन के फेंगशुई (Feng Shui) की तरह भारतीय वास्तु विज्ञान (Vastu Shastra) में भी कुछ चीजों को सकारात्मक उर्जा को आकर्षित करने वाला बताया गया है। इन वस्तुओं को अगर घर में सही स्थान पर रखें तो नकारात्मक उर्जा से मुक्ति पाकर धन धान्य से संपन्न सुखी जीवन का आनंद ले सकते हैं। आगे जानिए वास्तु (Vastu Tips) की कुछ आसान टिप्स…

घर में लगाएं घोड़े की ऐसी तस्वीर
- वास्तु विज्ञान (Vastu Tips) के अनुसार घोड़े की तस्वीर बहुत ही शुभ होती है। लेकिन इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि जो तस्वीर आप घर में ला रहे हों उनमें एक नहीं बल्कि सात घोड़े हों। 
- अगर सात घोड़े के रथ पर सवार सूर्य देव हों तब यह तस्वीर और भी शुभ फलदायी होती होती है। घोड़े की तस्वीर लगाने के लिए पूर्व दिशा को शुभ माना गया है। 
- माना जाता है कि ऐसी तस्वीरों से घर में सकारात्मक उर्जा का संचार होता है जो लोगों को स्वस्थ और उर्जावान बनाए रखता है। ऐसी तस्वीरों को उन्नति और सफलता का भी प्रतीक माना गया है।

यह तस्वीरें भी देती हैं शुभ फल
- अगर आप अतिथि कक्ष को सुंदर दिखाने के साथ ही वास्तु की अनुकूलता का लाभ पाना चाहते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि अतिथि कक्ष में घर के मुखिया के सीट के पीछे पहाड़ या उड़ते हुए पक्षी का चित्र लगा हो। ऐसी तस्वीरों से अत्मविश्वास और मनोबल बढ़ता है।
- अतिथि कक्ष में भगवान श्री कृष्ण की बाल लीलाओं वाली तस्वीर और अपने गुरु या किसी महापुरुष जिनसे आपको प्रेरणा मिलती हो उनकी तस्वीर लगाना चाहिए। ऐसी तस्वीरों से आपको सकारात्मक उर्जा का लाभ मिलता है।

शुभ मुहूर्त में इसे लाएं घर और करें यह प्रयोग
- किसी शुभ दिन शंख को पूजा स्थल में रखकर इसकी धूप-दीप से पूजा की जाए तो घर में वास्तु दोष का प्रभाव कम होता है।
- शंख में गाय का दूध रखकर इसका छिड़काव घर में किया जाए तो इससे भी सकारात्मक उर्जा का संचार होता है।
- अगर संभव हो तो शाम ढ़लने से पहले और सूर्योदय के समय शंख बजाएं इससे घर और आपके आस-पास का वातावरण शुद्ध और उर्जावान बना रहता है।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

Vastu Tips: घर में रोज इन 3 स्थानों पर लगाएं दीपक, दूर होगी पैसों की तंगी और घर आएगी सुख-समृद्धि

ध्यान रखेंगे Vastu और Feng shui की ये छोटी-छोटी बातें तो लाइफ में बनी रहेगी पॉजिटिविटी

Vastu Tips: किस दिशा में नहीं होना चाहिए दुकान का मुख, अगर सही दिशा में ना हो तो क्या उपाय करने चाहिए?

Vastu Tips: घर में इन 5 मूर्तियों को रखने से बढ़ती है पॉजिटिविटी, खुलते हैं तरक्की के रास्ते

Vastu Tips: ये छोटी-छोटी गलतियां बना सकती है आपको गरीब, ऐसे करें इन्हें दूर


 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Mahashivratri ki Hardik Shubhkamnaye: शिव सत्य हैं, शिव अनंत हैं... अपनों को भेजें बेस्ट हैप्पी महाशिवरात्रि विशेज
Happy Mahashivratri 2026 Wishes: ओम नमः शिवाय के साथ भेजें भक्ति संदेश