उत्तर दिशा से घर में आती है सबसे ज्यादा पॉजिटिविटी, कुछ उपाय कर इसे और बढ़ाया जा सकता है

वास्तु शास्त्र (Vastu Shastra) के अनुसार, पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी घर में रहने वाले लोगों को प्रभावित करती हैं। जिस घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवाह अधिक होता है वहां रहने वाले लोग सुखी, प्रसन्नचित्त और निरोगी रहते हैं। ऐसे घर में समृद्धि का वास होता है और परिवार के सदस्यों में अपार प्रेम रहता है।

Asianet News Hindi | Published : Sep 24, 2021 3:10 PM IST

उज्जैन. घर में निगेटिव एनर्जी का प्रवाह अधिक होता है, उस घर में बात-बात पर लड़ाई-झगड़े, पारिवारिक सदस्यों में मनमुटाव, पैसों की तंगी आदि समस्याएं बनी रहती हैं। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में उत्तर, उत्तर-पूर्व और पूर्व दिशा को सबसे ज्यादा पॉजिटिव दिशा माना गया है। घर की उत्तर दिशा में कुछ वस्तुएं, कुछ शुभ चिह्न आदि लगाकर इस दिशा की ओर से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह घर में बढ़ाया जा सकता है। आगे जानिए इससे जुड़े कुछ टिप्स (Vastu Tips)…

1. उत्तर दिशा को हमेशा साफ-सुथरा रखें। इस दिशा में पुराना सामान, टूटा फर्नीचर, फूटा कांच, भारी और खराब इलेक्ट्रॉनिक्स का सामान नहीं रखना चाहिए।
2. यदि घर की उत्तर दिशा खाली हो तो ज्यादा अच्छा है। इसमें सुंदर फूलों के पेड़-पौधे लगाए जा सकते हैं। इससे सकारात्मक ऊर्जा (Vastu Tips) बढ़ेगी।
3. यदि घर की उत्तरी दिशा में कोई मकान बना हुआ है तो घर का जो कमरा उत्तर दिशा की ओर आता हो, उस कमरे की उत्तरी दीवार पर गणेश, लक्ष्मी और कुबेर के चित्र लगाएं। इन देवी-देवताओं के यंत्र भी लगाए जा सकते हैं। इससे घर में कभी पैसों की कमी नहीं होगी।
4. उत्तरी दीवार पर बांसुरी, श्रीकृष्ण का चित्र और मोरपंख लगाने से घर में रहने वालों में आपसी सामंजस्य और प्रेम बना रहता है।
5. उत्तरी दीवार पर बड़ी से लेकर छोटी तक प्रत्येक करंसी के नोट एक फ्रेम में जड़वाकर लगाने से पैसों की आवक अच्छी बनी रहती है।
6. घर की उत्तरी दीवार पर हरा रंग करने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है।
7. उत्तरी दीवार पर दीवार घड़ी लगा रहे हैं तो ध्यान रखें वह पेंडुलम वाली हो और उसका पेंडुलम कभी बंद नहीं होना चाहिए। कई बार पेंडुलम खराब हो जाता है तो वह काम नहीं करता। यदि खराब हो जाए तो तुरंत ठीक करवाकर लगवाएं।
8. उत्तरी दीवार पर पंचमुखी हनुमानजी का चित्र लगाने से सारी बाधाएं दूर हो जाती है। परिवार में कोई रोग नहीं आता और बुरी नजर से रक्षा होती है। मुकदमों में जीत हासिल होती है।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

Vastu Tips: पितरों की तस्वीर घर में कहां रखनी चाहिए और कहां नहीं? जानिए क्या कहता है वास्तु शास्त्र

Vastu Tips: घर की बालकनी में न रखें बेकार चीजें, इससे बढ़ती है निगेटिविटी, इन बातों का भी रखें ध्यान

Feng shui tips: लाइफ में बार-बार आ रही हैं परेशानियां तो आजमाएं फेंगशुई के ये आसान टिप्स

पैसों की तंगी का कारण बन सकते हैं ये 3 वास्तु दोष, जानिए कैसे बचें इनसे

Vastu Tips: छोटे-छोटे वास्तु दोष के कारण घर-परिवार में रोज होते हैं विवाद, ध्यान रखें ये बातें

Share this article
click me!