Vastu Tips: घर में रोज इन 3 स्थानों पर लगाएं दीपक, दूर होगी पैसों की तंगी और घर आएगी सुख-समृद्धि

Published : Sep 07, 2021, 11:56 AM IST
Vastu Tips: घर में रोज इन 3 स्थानों पर लगाएं दीपक, दूर होगी पैसों की तंगी और घर आएगी सुख-समृद्धि

सार

हिंदू धर्म शास्त्रों के अनुसार मां लक्ष्मी (Goddess Lakshmi) को धन और ऐश्वर्य की देवी बताया गया है। मां लक्ष्मी की कृपा से ही समस्त लोकों में धन वैभव है। मनुष्य तो मनुष्य देवता गण भी श्रीहीन होने से घबराते हैं। आप घर में सही दिशा और सही स्थान पर दीपक प्रज्वलित करके मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

उज्जैन. धन प्राप्ति के लिए मां लक्ष्मी की कृपा होना बहुत आवश्यक होता है। लोग मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने हेतु बहुत से उपाय करते हैं। आप घर में सही दिशा और सही स्थान पर दीपक प्रज्वलित करके मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त कर सकते हैं। आगे जानिए इस उपाय से जुड़ी खास बातें…

इस दिशा में लगाएं दीपक

वास्तु (Vastu Tips) में दिशाओं का बहुत महत्व माना गया है। वास्तु शास्त्र (Vastu Tips) में हर कार्य के लिए एक सही दिशा बताई गई है। ज्यादातर लोग मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने हेतु उत्तर दिशा में दीपक प्रज्वलित करते हैं लेकिन यह दिशा कुबेर की दिशा होती है। कम ही लोगों को पता होता है कि दक्षिण दिशा यम की दिशा होने के साथ लक्ष्मी जी की भी दिशा होती है। यदि आप धन संबंधी समस्याओं से मुक्ति पाना चाहते हैं तो प्रतिदिन तिल के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे दरिद्रता दूर होती है और आपके ऊपर मां लक्ष्मी अपनी कृपा दृष्टि करती हैं।

तुलसी के सामने लगाएं दीपक
पहले लोग घर के आंगन में तुलसी अवश्य लगाते थे और प्रतिदिन पूजन करते थे। आज के समय में घरों का आकार भले ही बदल गया हो लेकिन अब भी घरों में तुलसी रखने का बहुत महत्व माना जाता है। जिस घर में प्रतिदिन तुलसी को सींचा जाता है और दीपक जलाया जाता है वहां भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। जिससे घर में हमेशा सुख और समृद्धि का वास होता है।

तीसरा दीपक यहां लगाएं
आर्थिक तंगी से मुक्ति पाने और धन प्राप्ति के लिए प्रतिदिन अपने घर की देहरी की साफ-सफाई करने के बाद दीपक प्रज्वलित करना चाहिए। रोज सुबह और शाम मुख्य द्वार पर तेल का दीपक जलाना चाहिए। इससे नकारात्मक चीजें घर के बाहर से ही वापस हो जाती हैं और घर में सकारात्मकता एवं समृद्धि का आगमन होता है।

ये वास्तु टिप्स भी पढ़ें

ध्यान रखेंगे Vastu और Feng shui की ये छोटी-छोटी बातें तो लाइफ में बनी रहेगी पॉजिटिविटी

Vastu Tips: किस दिशा में नहीं होना चाहिए दुकान का मुख, अगर सही दिशा में ना हो तो क्या उपाय करने चाहिए?

Vastu Tips: घर में इन 5 मूर्तियों को रखने से बढ़ती है पॉजिटिविटी, खुलते हैं तरक्की के रास्ते

Vastu Tips: ये छोटी-छोटी गलतियां बना सकती है आपको गरीब, ऐसे करें इन्हें दूर

Feng Shui के ये 3 उपाय दूर कर सकते हैं बिजनेस में आ रही आपकी हर समस्या

 

PREV
Spirituality News in Hindi (आध्यात्मिक खबर): Get latest spirituality news about festivals, horoscope, religion, wellness, metaphysical, parapsychology and yoga in India at Asianet News Hindi

Recommended Stories

Chandra Grahan 2026: क्या होली पर होगा चंद्र ग्रहण? जानें सच या झूठ
Makar Sankranti 2026 Muhurat: दोपहर बाद शुरू होगा मकर संक्रांति का मुहूर्त, यहां नोट करें टाइम