कुशीनगर हादसे में 13 लोगों की मौत ,किसी की उम्र 7 तो कोई सिर्फ 2 साल का

नौरंग‍ियां गांव में हल्दी कार्यक्रम के दौरान कुएं पर बने स्लैब के टूटने से दर्जनों बच्चे, महिलाएं और लड़कियां कुएं में गिर गए।इस घटना में 13 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि पीडि़त परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। शासन की ओर सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि घटना कैसे हुई इसकी जांच कराई जाएगी।

Asianet News Hindi | Published : Feb 17, 2022 7:36 AM IST / Updated: Feb 17 2022, 01:13 PM IST

कुशीनगर:  नौरंग‍ियां गांव में हल्दी कार्यक्रम के दौरान कुएं पर बने स्लैब के टूटने से दर्जनों बच्चे, महिलाएं और लड़कियां कुएं में गिर गए।इस घटना में 13 की मौत की पुष्टि हो चुकी है। जिसमें एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत हो गयी है।एक ही पर‍िवार के चार लोगों के मारे जाने से पूरा गांव सदमे में है। जानकारी के मुताबिक परमेश्वर कुशवाहा के घर उनके बेटे का हल्दी का रस्म मनाया जा रहा था। उनके घर आई रिश्तेदार और आस पास की महिलाएं नाचते गाते वहां स्थित कुएं के पास मटकोड़ के लिए पहुंची। उन्हें क्या पता था कि ये खुशी कितना भारी पड़ेगा।

आपको बता दें नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया स्कूल टोला में एक कुएं पर वैवाहिक रस्म में हल्दी और मटकोड़ करने का कार्यक्रम हो रहा था। देखते ही देखते वह कुआं मौत का कुंआ बन गया। जहां मांगलिक गीतों के साथ खुशियां मना रहे लोग अचानक काल के गाल में समा गए और खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।  इस मांगलिक कार्यक्रम के दौरान कुएं पर बना स्लैब टूट गया और देखते हुई देखते वहां मौजूद लगभग 3 दर्जन महिलाएं, बच्चे और लड़कियां कुएं में गिर गए।जिसमें 13 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है।

गांव में जमे हैं अधिकारी 

गांव में अधिकारियों और राजनीतिक दलों के लोगों का तांता लगा हुआ है। सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक जटाशंकर त्रिपाठी, जिलाधिकारी एस राजलिंगम, पुलिस अधीक्षक सचिन्द्र पटेल सहित अन्य अधिकारी जमे हुए हैं। घटना के बाद गांव की स्थिति यह हो गई थी कि लोग बदहवास होकर सड़क की तरफ भाग रहे थे। मौके पर पुलिस के पहुंचने के बाद डेढ़ घंटे लग गए लोगों को कुंए से बाहर निकाल कर अस्पताल पहुंचाने में, जो जिसको मिला व लोगों को अस्पताल पहुंचाने में जुट गया। पुलिस ने फौरन एंबुलेंस मंगाकर लोगों को अस्पताल भेजने की व्यवस्था की। रात के अंधेरे में चीख पुकार सुनकर राहगीर भी मदद में जुट गए।

पीड़ितों से मिलने आ सकते हैं सीएम 

सांसद विजय कुमार दुबे ने कहा कि पीडि़त परिवार को हर संभव मदद दी जाएगी। शासन की ओर अहेतुक सहायता तत्काल उपलब्ध कराई जाएगी। डीएम एस राजलिंगम ने कहा कि घटना कैसे हुई इसकी जांच कराई जाएगी। पीडि़त परिवार को फौरी तौर सभी तरह की सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। गांव में राजस्व एवं पुलिसकर्मियों की टीम लगाई गई है जो कि घटना से प्रभावित परिवार का ब्योरा इकट्ठा कर रहे हैं।

कुशीनगर हादसे में सामने आई 13 मृतकों की लिस्ट

1.पूजा पुत्री बलवंत यादव 20 वर्ष, 
2. पूजा चौरसिया पुत्री रामबड़ाई चौरसिया 17 वर्ष.
3. शशिकला पुत्री मदन चौरसिया 15 वर्ष.
4.ज्योति पुत्री रामबली चौरसिया 16 वर्ष.
5.मीरा पुत्री सुभग विश्वकर्मा 22 वर्ष.
6.ममता देवी पत्नी रमेश चौरसिया 35 वर्ष.
7.शकुंतला देवी पत्नी भोला चौरसिया 34 वर्ष.
8.परी पुत्री अजय चौरसिया 2 वर्ष.
9.राधिका पुत्री महेश कुशवाहा 20 वर्ष.
10.सुंदरी पुत्री प्रमोद कुशवाहा 9 वर्ष.
11.वृंदा पुत्री मंगरू 20 वर्ष.
12.मन्नू पुत्री सरवन 12 वर्ष.
13.आरती पुत्री इंद्रजीत चौरसिया 7 वर्ष.

 

कुशीनगर हादसा: जहां बजनी थी शहनाई वहां उठेंगी एक साथ 13 अर्थियां, काल बने कुएं ने फैलाया मातम

कुशीनगर हादसा: ढोल की धुन पर महिलाएं-बच्चियां कुएं के पास कर रही थीं डांस, स्लैब टूटते ही जिन्दगी हुई समाप्त

मटकोर के बीच डांस देखने में व्यस्त लोगों ने नहीं मानी चेतावनी, जानिए कहां हुई चूक के बाद हुआ कुशीनगर हादसा

कुशीनगर हादसा: डेढ़ घंटे तक किया फोन लेकिन नहीं पहुंची एंबुलेंस, लोग बोले- सबसे ज्यादा एक्टिव दिखी पुलिस

Share this article
click me!